उत्तरप्रदेश | न्यूज़ डेस्क | बेतिया में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है | इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है | दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक समेत 3 को बंधक बना लिया था |
बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सड़क किनारे सो रहे दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया | इस सड़क हादसे में 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सड़क दुर्घटना के बाद उग्र हुए ग्रामीणों ने ट्रक चालक समेत 3 लोगों को बंधक बना लिया | सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर थाने लाई | स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है |
जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में हुई है, जहां एक ट्रक ने सड़क किनारे लेटे दो लोगो को रौंद दिया | इस हादसे में से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है | हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया और ग्रामीणों ने ट्रक को जब्त कर लिया | उग्र लोगों ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को बंधक भी बना लिया | हालांकि, मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना की पुलिस ने तीनों बंधकों को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाना ले आई |
पुलिस ने सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है | घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर गांव के पास की है | घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जयमंगलापुर गांव के उजय बीन और उदय बीन धान की रखवाली करने के लिए सड़क किनारे लेटे हुए थे, तभी मुर्गा खाली कर एक ट्रक लौट रहा था |
इसी बीच ट्रक के चालक ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लेटे दोनों ग्रामीणो पर गाड़ी चढ़ा दी | ठोकर लगने के बाद गांव के लोग दौड़े और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही 28 वर्षीय उदय बीन की मौत हो गई, जबकि गंभीर हाल में अजय बीन को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है |
वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया | ट्रक मध्य प्रदेश से शाहजंहापुर का है, जो मुर्गा लेकर गौनाहा आया था और वापस लौट रहा था | घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह बंधक बने तीनों लोगो को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया | हालांकि, ट्रक अभी भी ग्रामीणों के कब्जे में ही है | ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं. शिकारपुर थाना की पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद लोग शांत हुए हैं |