नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | शादियों का सीजन शुरू हो चुका है | ऐसे में गेस्ट के लिस्ट में अगर आपका भी नाम है तो कोरोना गाइड लाइन को फॉलो करते हुए आप भी वेडिंग सीजन का मजा ले सकती हैं | ऐसे में अगर आप अपने मेकअप को खास बनाना चाहती हैं तो कुछ ब्यूटी हैक्स की मदद जरूर लें | यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप आई मेकअप के लिए मस्कारा का किस तरह प्रयोग करें कि आपकी पलकें हेवी और आकर्षक नजर आएं |
अगर आपकी पलकें नेचुरली हल्की हैं तो भी आप ब्यूटी हैक्स की मदद से अपनी पलकों को वॉल्युम दे सकती हैं तो आइए जानते हैं कि हम किन मस्करा टिप्स की मदद से अपने आई मेकअप को आकर्षक बना सकती हैं | तो आइए जानते हैं कि मस्कारा लगाने का स्पेट बाई स्टेप तरीका क्या होना चाहिए |
इस तरह लगाएं मस्कारा
1.ट्रांसलूसेंट पाउडर का करें प्रयोग
पलकों को अगर घना दिखाना चाहती हैं तो ट्रांसलूसेन्ट पाउडर का प्रयोग करें. इसके लिए मस्कारा लगाने से ठीक पहले थोड़ा-सा ट्रांसलूसेन्ट पाउडर को अपनी पलकों पर लगा लें. पाउडर की एक पतली लेयर ही लगाएं और उसके बाद पलकों पर एक मस्कारा का कोट लगाएं | अगर आप ज़्यादा वॉल्यूम चाहते हैं तो मस्कारा के पहले कोट के सूखने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं |
2.वॉल्यूम बढ़ाने वाला मस्कारा करें यूज़
अगर आप नॉर्मल मस्कारा यूज करती हैं तो इस खास दिन के लिए आप वॉल्यूम बढाने वाले मस्कारा का प्रयोग करें | ये बाजार में आसानी से उपलब्ध है | अगर ये वॉटर प्रूफ मस्कारा है तो और अधिक वॉल्यूम देगा |
3.कर्व देकर लगाएं
अगर आप ऊपर की ओर स्ट्रोक देने की बजाय जहां से पलकें शुरू होती है वहां से मस्कारा वैंड को थोड़ा घुमाते हुए लगाएंगी तो जड़ों से पलकों को वॉल्यूम मिलेगा |
4.मस्कारा वैंड को रखें साफ
हमेशा मस्कारा को साफ कर लिया करें | कई बार इन पर मस्कारा चिपक कर इकट्टा हो जाते हैं और सूख जाते हैं | जिनकी वजह से ये लगाने में दिक्कत आती है | ऐसे में लगाने के पहले और लगाने के बाद इन्हें वेट टीश्यू से क्लीन करने के बाद ही रखें |