November 12, 2021

Join With Us


वनप्लस उठाएगी मोबाइल फटने से जख्मी यूजर का खर्च : पैसा भी करेगी रिफंड




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दो दिन पहले वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन में हुए ब्लास्ट में एक युवक की जांघ बुरी तरह डैमेज हुई थी। सुहित शर्मा नाम के यूजर ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर करके की थी। इन फोटोज में डैमेज फोन के साथ पैर की फोटो भी शामिल थी।

मीडिया में मामले के तूल पकड़ने के बाद कंपनी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब कंपनी ने यूजर के इलाज का खर्च और पैसा रिफंड करने का वादा किया है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पीड़ित से संपर्क किया है और फोन को जांच के लिए पुणे के सर्विस सेंटर पर भेजा गया है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि वह पीड़ित के संपर्क में है और इलाज का पूरा खर्च देगी। साथ ही फुल रिफंड भी देगी। इस मामले को लेकर कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

ये था पूरा मामला
सोशल मीडिया यूजर सुहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर 4 फोटो शेयर किए थे। उन्होंने लिखा था कि आपसे यह उम्मीद नहीं थी। देखिए आपके प्रोडक्ट ने क्या किया है।

कृपया परिणाम के लिए तैयार रहें। लोगों की जिंदगी से खेलना बंद करो। आपकी वजह से यह लड़का पीड़ित है… जल्द से जल्द संपर्क करें।’



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE