November 11, 2021

Join With Us


मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे : विदेशी शराब दूकान से किया गिरफ्तार




राजनांदगाव | केजन साहू | अम्बागढ़ चौकी में मोबाइल चोरी कर पुलिस को चकमा देकर छिपते फिर रहे मोबाइल चोर को आज पुलिस ने देशी विदेशी शराब दुकान के पास धर दबोचा | पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाओं पर लागाम कसते हुए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण, अति० पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जून कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र में विशेष मुहिम छेड़ कर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेत्तृव में चोरों पर निगरानी रखते हुए एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया |

उल्लेखनीय है कि अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के प्रार्थी ज्ञानचंद कुंभज निवासी मुरेटी टोला के द्वारा दिनांक 20.09.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उनके में घर घुसकर घर में रखे तीन नग मोबाईल को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है | जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/2020 धारा457, 380 भादवि कायम कर जांच में लिया गया | घटना के बाद से लगातार अज्ञात चोर का तलाश किया जा रहा था |

इसी दौरान आज दिनांक 11.11.2021 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि देशी विदेशी शराब भटठी के पास एक व्यक्ति मोबाईल बेचने के लिये ग्राहक खोज रहा है कि सूचना तस्दीक पर रवाना होकर शराब भटठी के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहा लड़का पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया |

जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम गिरवर यादव ऊर्फ गोलू पिता स्व0 श्री राजाराम यादव उम्र 20 साल निवासी बजरंगपुर नवागांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव का होना बताया एवं तीन नग मोबाईल को मुरेटीटोला गांव से चोरी करना कबूल किया गया | चोरी किये गये तीन नग मोबाईल की किमत लगभग 20,000 रूपये बताई जा रही है ! आरोपी का अपराध अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर मान० जे०एम०एफ०सी० न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है |

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक श्याम ठावरे, प्रधान आरक्षक जनक लाल उमरिया, आरक्षक विजय कुर्रे की विशेष भूमिका रही |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE