November 10, 2021

Join With Us


छठ के लिए पत्नी ने मांगी साड़ी ,पति ने गोली मारकर की हत्या : मौके पर मौत




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | छठ के लिए साड़ी मांगने पर पत्नी को गोली मारी, मौके पर मौत देवरिया के बरहज क्षेत्र की घटना पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद आरोपित नरेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ संवाद न्यूज एजेंसी बरहज (देवरिया) क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ गोल्डेन ने मंगलवार देर शाम पौने आठ बजे लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी अनुराधा तिवारी (30) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, छठ के लिए साड़ी मांगने पर दोनों में विवाद हुआ और नरेंद्र ने गोली मार दी। पुलिस नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पैना पूरब पट्टी निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ गोल्डेन का मंगलवार शाम पत्नी अनुराधा से छठ के लिए साड़ी मांगने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नरेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से अनुराधा पर गोली चला दी। गले में गोली लगने से अनुराधा की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि नरेंद्र चौराहे पर स्टेशनरी की दुकान चलाता है।

कोरोना काल में पिता की मौत के बाद से नरेंद्र काफी परेशान रहता है। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह और चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार मौर्य भी पहुंचे और पूछताछ की। सीओ देवआनंद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी होते ही अनुराधा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।

पिता ने ही छीन लिया मासूम के सिर से मां का साया

नरेंद्र तिवारी ने आवेश में आकर न केवल पत्नी की जान ले ली, बल्कि अपनी एक साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया भी छीन लिया। मासूम वैष्णवी बिना मां के कैसे जिंदगी गुजारेगी यह बड़ा सवाल बन गया है। लोगों का कहना है कि चार साल पहले नरेंद्र की शादी सलेमपुर के प्यासी गांव निवासी अर्जुन मिश्र की पुत्री अनुराधा से हुई थी। नरेंद्र के पिता सेना से रिटायर हुए थे। कोरोना काल में उनकी मौत हो गई।

क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ गोल्डेन ने मंगलवार देर शाम पौने आठ बजे लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी अनुराधा तिवारी (30) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, छठ के लिए साड़ी मांगने पर दोनों में विवाद हुआ और नरेंद्र ने गोली मार दी। पुलिस नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE