मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज का राशिफल, 8 नवंबर 2021 मकर, कुंभ और मीन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, |
मकर राशिफल
आज मेहनत के हिसाब से फल न मिलने पर आपको निराशा होगी | परिवार का माहौल तनावपूर्ण और उदासीन रहेगा | स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | कोई दुर्घटना न हो, इसका ध्यान रखें | व्यावसायिक कामों में सरकारी हस्तक्षेप होगा ?| गणेशजी कहते हैं कि कानूनी मामलों में आज सावधानी रखें | आप समाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे तथा उनमें धन खर्च करेंगे |
कुंभ राशिफल
गणेशजी का कहना है कि आज किसी नए काम की शुरुआत होगी | व्यापार के लिए आज नई योजना बना सकेंगे | नौकरी और व्यवसाय के लिए भी अनुकूल दिन है | समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा | संतान की प्रगति होगी | जीवनसाथी की तरफ से भी अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे | विवाह योग्य जातकों के विवाह का योग बन सकता है | किसी पुराने रोग में आज आराम मिलेगा |
मीन राशिफल
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप व्यवसाय और नौकरी में प्रगति कर सकेंगे | अधिकारी आपको प्रोत्साहन देंगे, इसलिए आपको आनंद होगा | धंधे में लाभ होगा | बकाया राशि की वसूली होगी | पिता और बुजुर्गों से भी कोई लाभ मिल सकेगा | आपकी आय में वृद्धि होगी | घरेलू वातावरण सुख- शांति वाला रहेगा | आप सम्मान, प्रतिष्ठा तथा नौकरी में प्रमोशन प्राप्त कर सकेंगे |
तुला राशिफल
आज मांगलिक प्रसंग तथा यात्रा की योजना बन सकती है | दोस्तों के साथ परिवार के मामलों पर चर्चा हो सकती है | विदेश में रहने वाले अपनों की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे | गणेशजी का कहना है कि आज आप नए काम शुरू कर सकेंगे | आर्थिक लाभ होने के योग हैं |पूंजी निवेश के लिए अच्छा दिन है | सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आज आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे |
वृश्चिक राशिफल
परिवार में किसी बड़े के साथ संघर्ष या मनमुटाव होने की आशंका है, अतः ध्यान रखें | आपको नेगेटिविटी से दूर रहना चाहिए | विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है | गलत जगह पर खर्च न हो, इसका ध्यान रखें | शरीर में थकान और मन में बैचेनी बनी रहेगी | गणेशजी के अनुसार आज कोई दुर्घटना होने की आशंका है, इसीलिए वाहन चलाते समय आपको खास सावधानी रखने की जरूरत है |
धनु राशिफल
आज आपके तन और मन की स्वस्थता बनी रहेगी | व्यापार और नौकरी में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा |किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी | करीबियों और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा | परिवार में सदस्यों के साथ प्यार बढ़ेगा और संबंध गहरे बनेंगे | गणेशजी का कहना है कि आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकेंग |