November 06, 2021

Join With Us


भेजे गए ईमेल को कैसे करें डिलीट : जान लीजिए जीमेल की ये खास ट्रिक




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कुछ साल पहले तक अधिकतर लोग जीमेल का उपयोग नहीं करते थे, लेकिन स्मार्टफोन के आ जाने के बाद से इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। दरअसल, अब ईमेल भेजना लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। काफी लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि अभी भी अधिकतर जीमेल का इस्तेमाल ऑफिस में किया जाता है। कहीं भी ईमेल भेजना हो या कहीं से कोई ईमेल मंगाना हो, जीमेल एक आसान जरिया है।

दुनियाभर के लोग इसे काफी पसंद करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि ईमेल में आप सिर्फ टेक्स्ट लिख कर ही भेज सकते हैं, बल्कि फोटो या वीडियो भी भेजना हो तो इसके लिए जीमेल सबसे आसान जरिया है। जीमेल के कई ऐसे फीचर्स हैं, जो बेहद ही शानदार और काम के हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है।

दरअसल, कभी-कभी ऐसा होता है कि लोग जल्दबाजी में ईमेल भेजते समय गलती कर जाते हैं और वह गलत ईमेल ही सामने वाले के पास चला जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान मत होइए, बल्कि जीमेल के एक खास फीचर के बारे में जान लीजिए। 

गलत ईमेल आईडी पर या गलत भेजे गए ईमेल्स को आप आसानी से डिलीट या Undo कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले जीमेल के सेटिंग में जाना होगा, जहां आपको Undo Send का ऑप्शन दिखाई देगा।

बस उसपर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको कैंसिलेशन टाइम का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां आप अपनी सुविधानुसार टाइम सेट कर सकते हैं। फिर आपका फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। 

अब आप जैसे ही किसी को ईमेल भेजेंगे, आपको नीचे की तरफ Undo का बटन दिखेगा। यहां से आप किसी के पास भी भेजे गए ईमेल्स को आसानी से डिलीट कर सकते हैं। 



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE