October 31, 2021

Join With Us


नींद : आपकी चाल भी ये बता सकती है कि आपको रात को अच्छी नींद आई है या नहीं, नींद लेना बहुत जरूरी




भोपाल | न्यूज़ डेस्क |अब तक ये माना जाता रहा है कि रात में आठ घंटे की नींद नहीं आने से आपको अगले दिन जम्हाइयां आती हैं, उनिंदापन रहता है या फिर सिर में दर्द रहता है। लेकिन अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. हरमानो कर्ब्स के अनुसार आपकी चाल भी ये बता सकती है कि आपको रात को अच्छी नींद आई है। चाल में लड़खड़ाहट रहती है। कदम ठीक से नहीं पड़ते हैं। नींद पूरी नहीं हाेने से दिमाग की क्रियाओं पर भी असर पड़ता है।

इससे भी आपकी चाल बिगड़ जाती है। उन्होंने बताया कि पूरी नींद नहीं लेने से हार्ट संबंधी बीमारियों का भी खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि अक्सर हम ये मानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की चाल लगभग स्थायी होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। हर दिन की चाल आपकी पिछली रात की नींद पर निर्भर करती है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी वयस्क के लिए 7 से 8 घंटे, स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए 9 से 12 घंटे और किशोरों के लिए 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी होती है।

मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने एक शोध कर लोगों को म्यूजिक बीट सुनाई गई और फिर चलने को कहा गया जिन लोगों ने पिछली रात को अच्छी नींद ली थी वे लयबद्ध तरीके से चले लेकिन जिन्होंने ठीक ढंग से नींद नहीं ली थी उनकी चाल काफी बेढंगी थी। उनके पांव इधर-उधर पड़ रहे थे। शोध में ये भी सामने आया कि आपके स्लीप पैटर्न में डेढ़ घंटे के भी फर्क से बीमारियों का कारण बन सकता है। यदि रात को पूरी नींद नहीं ले पाएं तो अगले दन इसकी भरपाई जरूरी करनी चाहिए जिससे दिमाग को आराम मिले।

10 मिनट की कसरत से अच्छी नींद की गारंटी
शोध में सामने आया कि सोने से पहले यदि आप 10 मिनट के लिए भी कसरत, वॉकिंग अथवा साइकिलिंग करते हैं तो ये अच्छी नींद की गांरटी के समान है। काॅफी और एल्कोहल अच्छी नींद पर विपरीत असर डालते हैं। सोने के कमरे में तेज रोशनी के बल्ब हटाना अच्छा होता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE