दिल्ली | गुरमीत सिंह |वीवो एक्स70 सीरीज, वीवो वी21 रेंज,विवो Y73 और विवो Y33sको फेस्टिव ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है |इन स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे ऑफर्स केवल मेनलाइन चैनल्स पर ही मिलेंगे और ग्राहक ऑफर्स का फायदा 7 नवंबर तक उठा सकेंगे |
वीवो एक्स70 सीरीज,वीवो वी21 रेंज, और विवो Y33sको फेस्टिव ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है. इन स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे ऑफर्स केवल मेनलाइन चैनल्स पर ही मिलेंगे और ग्राहक ऑफर्स का फायदा 7 नवंबर तक उठा सकेंगे. खास बात ये है कि Vivo ने बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है |ऐसे में ग्राहक फोन को महज 101 रुपये में खरीद पाएंगे |
साथ ही ग्राहरकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक भी दिया जाएगा.चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन्स पर ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी फायदा मिलेगा. वीवो ने जियो के साथ भी साझेदारी की है. इससे ग्राहकों को 10,000 रुपये तक के बेनिफिट्स भी मिलेंगे |
वीवो एक्स70सीरीज की बात करें तो इस पर सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीबी वित्तीय सेवा ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा. साथ ही ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी फायदा मिलेगा |
इन सबके अलावा ग्राहकों को जेस्ट मनी ईएमआई की ओर से एक साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और जियो की ओर से 10,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे. साथ ही बजाज फाइनेंस ग्राहकों को 15,000 रुपये से ऊपर के वीवो स्मार्टफोन्स शुरुआत में महज 101 रुपये देकर भी खरीदने की मौका दे रहा है. वीवो फाइनेंस पार्टनर्स को नो- नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी ऑफर किए जा रहे हैं |
वीवो एक्स70 प्रो की शुरुआती कीमत 46,990 रुपये हैं. वहीं, वीवो एक्स70 प्रो+ 79,990 रुपये में आता है. यही ऑफर वीवो वी21 5जी और वीवो वी21ई 5जीमॉडल्स पर भी लागू होगा |
विवो Y73 और विवो Y33s की बात करें तो कंपनी आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, और एचडीबीफाइनेंस कार्ड्स के साथ 2,500 रुपये तक कैशबैक ऑफर कर रही है. साथ ही वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, वन-ईयर एक्सटेंडेड वारंटी, जियो बेनिफिट्स, बजाज फाइनेंस की तरफ से 101 रुपये वाला ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन इन Y सीरीज फोन्स पर भी दिया जा रहा है |
वीवो वी21 की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये और वीवो वी21ई की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है. वहीं, विवो Y73 की शुरुआती कीमत 20,990 रुपये और विवो Y33sकी कीमत 18,990 रुपये है |