October 28, 2021

Join With Us


सर्दियां आने से पहले साफ करें हेवी जैकेट्स और कोट : जानें आसान तरीका




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | सर्दी ने दस्‍तक दे दी है | ऐसे में अगर सबसे पहले इसकी तैयारियों को लेकर मन में किसी बात की चिंता होती है तो वो है विंटर जैकेट और भारी कपड़ों की सफाई की | जी हां, इन्‍हें साफ करना उतना आसान नहीं होता जितना कि गर्मियों के कपड़ों को धोना|

एक तो इनका मटेरियल हेवी होता है इस वजह से ये आसानी से सूखते नहीं, दूसरा मौसम में ड्राइनेस और हीट घटने से इन्‍हें सूखने में काफी समय लग जाता है | ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि इन्‍हें वॉशिंग मशीन में साफ कर लें तो ये ग‍लती आपको महंगी पड़ सकती है |

वैसे तो आमतौर पर हम विंटर के भारी जैकेट्स और कोट को ड्राई क्‍लीन कराना पसंद करते हैं लेकिन अगर ये आपके बजट से बाहर हो रहा है तो आप कुछ कपड़े घर पर भी आसानी से साफ कर सकते हैं | इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों को फॉलो करना होगा और जरूरी जानकारी रखनी होगी |

जी हां, अगर आप इन बातों को ध्‍यान में रखकर इनकी सफाई करें तो आप आसानी से इन्‍हें घर पर क्‍लीन कर सकते हैं वो भी इन्‍हें बिना नुकसान पहुंचाए | तो आइए अपनाएं ये आसान तरीका |

विंटर के जैकेट और कोट को घर पर साफ इस तरह करें

  1. टैग पढ़ना जरूरी

अगर आप घर पर ही अपने जैकेट या कोट को साफ करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसके कॉलर पर दी गई जानकारी को जरूरी पढ़ें | कॉलर के अंदर टैग पर क्‍लीनिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती है जो कई बार सांकेतिक चिन्‍हों में भी बताया गया होता है |

  1. हाथ से करें साफ |

अगर आप मशीन में न डालकर बाल्‍टी में साबुन घोलकर इन्‍हें साफ करें तो ये अधिक सेफ रहेंगे | मशीन में ये फट सकते हैं और इनका टेक्‍सचर खराब हो सकता है |

  1. ठंडे पानी का प्रयोग |

इन्‍हें साफ करने के लिए आप ठंडे पानी का ही प्रयोग करें. गर्म पानी से हो सकता है कि ये सिकुड़ जाएं या इनका रंग उतर जाए |

  1. लेदर जैकेट को भूलकर भी पानी में न धोएं |

अगर आपका लेदर जैकेट गंदी हो गई है या उन पर दाग लग गए हैं तो आप इसे पानी की बजाए ड्राई क्‍लीनर से ही क्‍लीन कराएं |

  1. लिक्विड डिटर्जेंट का करें प्रयोग |

आप जब भी इन्‍हें साफ करें तो माइल्‍ड शैंपू या लिक्विड डिटर्जेंट का ही प्रयोग करें | ये कपड़ों को हानि नहीं पहुंचाते हैं और आसानी से धुल जाते हैं |

  1. पलटकर करें सफाई |

जब भी जैकेट आदि साफ करें तो इन्‍हें उलट कर धोएं और सूखनें दें. इसके अलावा अगर जिपर है तो जिप लगाकर ही इनकी सफाई करें |

  1. वॉशिंग में मशीन में इस तरह करें साफ |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE