October 28, 2021

Join With Us


हवा में उड़ने वाली बाइक , कंपनी ने शुरू की बुकिंग और कीमत : जानें पूरी रिपोर्ट




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | दुनिया भर में अब तक उड़ने वाली कार की ही चर्चा हो रही थी, लेकिन अब उड़ने वाली बाइक भी आ चुकी है। जापान के एक स्टार्टअप ने अपनी पहली फ्लाइंग बाइक को पेश किया है। ड्रोन बनाने के लिए मशहूर ए.एल.आई. प्रौद्योगिकियों ने इस फ्लाइंग बाइक का निर्माण किया है और इसे एक्सटूरिज्मो लिमिटेड एडिशन नाम दिया है।

कंपनी का दावा है कि इस फ्लाइंग बाइक को 40 मिनट तक हवा में उड़ाया जा सकता है, इसकी अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें कन्वेंशनल इंजन और मोटर को पावर देने के लिए चार बैटरी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बाइक की कीमत 77.7 मिलियन येन तय की गई है।

कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग 26 अक्टूबर से ही शुरू कर दी है, शुरुआती दौर में कंपनी इसके 200 यूनिट्स का ही निर्माण और बिक्री करेगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार ब्लैक और रेड कलर की इस फ्लाइंग बाइक की बॉडी काफी हद तक मोटरसाइकिल जैसी ही है। कंपनी ने हाल ही में इस बाइक की स्पीड दिखाने के लिए टोक्यो रेसट्रैक पर डिवाइस का प्रदर्शन भी किया था।

मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक और क्योकेरा जैसी कंपनियां इस स्टार्टअप को सहयोग देती है। इसकी टेस्टिंग के दौरान इसे ग्राउंड्स के कुछ मीटर ऊपर हवा में उड़ाया गया। फिलहाल इसकी उड़ान को लेकर भी कुछ ख़ास निर्देश दिए गए हैं, इसका इस्तेमाल जापान की व्यस्ततम सड़कों के उपर नहीं किया जा सकता है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE