बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | शासकीय जे.एस.टी.पी.जी कॉलेज बालाघाट म.प्र. में गत दिवस यूनिसेफ, एन.एस.एस. आवाज संस्थान भोपाल, रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर तथा बाल संरक्षण क्लब (C.P Club) एन.एस.एस. बालिका इकाई द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देष्य से बाल संरक्षण जागरूकता विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिरसाटे की अध्यक्षता में तथा जिला संगठक डॉ. धनराज सिरामे व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गोहे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आवाज संस्थान भोपाल के प्रबंधक प्रशांत दुबे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुये । उन्होने अपने उद्बोधन में बताया कि म.प्र. में बाल अपराध निरंतर बढ़ रहे है, लगभग 30 बच्चे प्रतिदिन गायब होते है और 11 हजार बच्चे हर साल गायब हो रहे है । बालाघाट जिलें में भी विगत 5 सालों में 900 से ज्यादा लड़कियां व 400 लड़के गायब हुये है । इसलिए रा.से.यो. के विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि, वो सूचनाओं को साझा करे व एन.एस.एस. के माध्यम से बाल संरक्षण के लिए कार्य करे व 1098 चाइल्ड लाइन से संपर्क करें ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चाइल्ड लाइन बालाघाट से श्री शिवकुमार गायकवाड़, प्रियंका मार्को कुमरे, श्री शिवगिरी गोस्वामी उपस्थित हुये और उन्होंने विस्तारपूर्वक बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दे जैसे बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि विषयों पर जानकारी दी । युवाओें को बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दे पर बोलने व बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। छात्र/छात्राओं द्वारा सवाल भी किये गये । संस्था के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिरसाटे ने अपने उद्बोधन में बाल संरक्षण की गतिविधियों के कार्यो की सराहना की तथा मार्गदर्शन दिया कि बाल संरक्षण और बच्चों के प्रति समाज में बढ़ते अपराध अत्यंत ही गंभीर विषय है जिसके लिए सभी को इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन, बाल संरक्षण क्लब की कु. आकांक्षा पटले अध्यक्ष, अंकिता भौतेकर, उपाध्यक्ष, नीता नगपुरे सचिव, वल्लवी ठाकरे, सह सचिव व सी.पी.क्लब की अन्य सदस्य छात्राओं कु. पूनम उके, अंजू चौधरी, अर्चना हरिनखेड़े, पूजा माहुले, रूपाली रिनायत, रक्षा राणा, अभिलाषा कटरे, शीतल बोपचे, ऑचल लिल्हारे, वैशाली ब्रम्हे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बाल संरक्षण विषय पर वीडियों भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाये गये । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थिति अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम का संचालन कु. आकांक्षा पटले व कु. अभिलाषा कटरे द्वारा किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुये। कार्यक्रम में बताया गया कि गत दिनों में कैम्पस टू कम्यूनिटी प्रोग्राम के तहत स्थानीय इंदिरानगर बस्ती में सर्वे का कार्य किया गया, जिसमें बच्चों व उनके माता-पिता को बाल संरक्षण से सबंधित जानकारी प्रदान की गई । इस सर्वे के दौरान बाल संरक्षण क्लब की छात्राओं के समूह को कुछ ऐसे बच्चे भी मिले जिनमें नशे की प्रवृत्ति पाई गई, छात्राओं द्वारा उन्हे नशे से दूर रहने की समझाईश दी गई।