October 25, 2021

Join With Us


घर पर नारियल दूध से ऐसे करें स्पा : जानें कैसे बढ़ाए बालों की खूबसूरती और मजबूती




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | लड़के हों या लड़कियां, लुक के लिहाज से बाल सभी के लिए जरूरी होते हैं। हालंकि आज कल प्रदूषित वातावरण, तनाव और आपकी लापरवाही का असर बालों पर अधिक पड़ने लगा है। बालों को लेकर तरह तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। बालों के झड़ने की समस्या के अलावा उनकी चमक और सॉफ्टनेस भी घटने लगी है। अधिकतर लोगों की यही शिकायत होती है कि उनके बाल रूखे, बेजान हो गए हैं।

इस समस्या से निजात पालने के लिए लोग तरह तरह के केमिकल युक्त हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते है। हो सकता है उससे आपके बाल कुछ समय के लिए ठीक हो जाएँ लेकिन ऐसे केमिकल युक्त तेलों का असर भविष्य में बुरा हो सकता है। अधिकतर लोग बालों की समस्या के लिए नारियल का तेल लगाने की सलाह देते हैं।

किस तरह के नारियल का तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद है | नारियल के तेल को अपने रूखे बेजान बालों में कैसे इस्तेमाल कर चमकदार और कोमल बाल वापस लाए जा सकते हैं | आज हम आपको बताते हैं कि बालों के लिए नारियल के तेल का सही इस्तेमाल कैसे करना है।

बाजार के नारियल तेज की बजाय आप बालों के लिए नारियल के दूध यानी कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क आपके बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और बालों को मजबूत व मुलायम बनाता है। बालों के पोषण के लिए घर पर ही नारियल के दूध का हेयर मास्क बना सकते हैं। कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बनाने की विधि आसान है।

नारियल के दूध का हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  1. एक ताजा नारियल
  2. एक कप ऑलिव ऑयल , जैतून का तेल
  3. एक बड़ा चम्मच शहद

नारियल के दूध हेयर मास्क कैसे बनाएं

  1. सबसे पहलेे एक ताजा नारियल लेकर उसके सफेद हिस्से को मिक्सी में पीस लीजिये।

2. एक कप पानी उबाल कर उसमें नारियल के पेस्ट को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये।

3. अब मलमल के कपड़े से इसे एक कटोरे में छान लीजिये।

4. एक दिन के लिए उसे फ्रिज में रख दीजिये।

5. अगले दिन बालों में लगाने से पहले छने हुए ठंडे नारियल के दूध में शहद और जैतून का तेल मिला लीजिये।
आपका हेयर मास्क तैयार है।

कैसे लगाये बालों में

नारियल के दूध से बने हेयर मास्क को बालों और जड़ों में उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से लगा लीजिये। उसके बाद आधे घंटे के लिए एक गर्म तौलिए को बालों में लपेट कर भाप ले लीजिये। फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लीजिये। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE