मुंबई | ऋषि भट्ट |ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मंथली पीरियड टाइम-ऑफ पॉलिसी पेश की है | स्विगी में संचालन के उपाध्यक्ष मिहिर शाह ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “‘मेन्स्ट्रुएशन) के दौरान सड़क पर किसी के यहां डिलीवरी करने जाना परेशानी भरा होता है और यही वजह है कि इस क्षेत्र में महिलाएं काम करने आगे नहीं आ पा रही हैं | महिलाओं को पीरियड से जुड़ी समस्याओं के दौरान सहयोग करने के उद्देश्य से हम लोगों ने महिला डिलीवरी एजेंट्स को बिना कोई सवाल पूछे हर महीने दो दिनों के लिए पेड लीव देने का फैसला लिया है |
स्विगी की महिला डिलीवरी पार्टनर हर महीने दो दिनों के पेड टाइम-ऑफ यानी पेड लीव का विकल्प चुन सकती हैं | मंथली पेड लीव का विकल्प चुनने वालों को न्यूनतम कमाई की गारंटी मिलेगी. स्विगी ने कहा कि उसने 2016 में अपनी पहली महिला डिलीवरी पार्टनर को शामिल किया और तब से, अपने बड़े में महिला डिलीवरी पार्टनर की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है | अपने ब्लॉग पोस्ट में, कंपनी ने एक ऐसा वातावरण बनाने के अपने हाल के कुछ प्रयासों को रेखांकित किया. कंपनी ने कहा, “पीरियड लीव के अलावा कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए कई कदम उठाए हैं. स्विगी ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘सेफ जोन’ और शाम 6 बजे तक डिलीवरी के समय जैसे कदम उठाए हैं | ”
अपनी पीरियड टाइम-ऑफ पॉलिसी के अलावा, स्विगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पार्टनर्स के साथ भी काम कर रही है, ताकि उन महिलाओं की मदद करने के लिए ईवी साइकिल और बाइक किराए पर दी जा सकें, जिनके पास वाहनों तक पहुंच नहीं है |
अन्य पहलों में स्वच्छ शौचालयों तक पहुंच और महिला डिलीवरी पार्टनरों के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करना शामिल है | पार्टनर्स के पास डिलीवरी पार्टनर ऐप पर एक एसओएस सेवा उपलब्ध होगी जो उन्हें स्विगी हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस, या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस सेवा से जोड़ेगी |