October 22, 2021

Join With Us


शादीशुदा लाइफ क्या अब लगती है बोरिंग : अपनाएं ये 7 टिप्स , रिश्तों मे फिर से घुल जाएगी मिठास




मुंबई | ऋषि भट्ट | जिस तरह से प्यार जिंदगी का हसीन जज्बा, जिंदगी का संगीत है। उसी तरह से रोमांस एक खूबसूरत अहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। रोमांस तनमन में स्पंदन जगाकर रोम-रोम को पुलकित कर जाता है। इसे सिर्फ दिल की गहराइयों से ही महसूस किया जा सकता है। प्रेम और रोमांस एक-दूसरे के पूरक हैं। इसके बिना जीवन सूना है, इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस को बरकरार रखा जाए ताकि रिश्तों में इसकी खुशबू बनी रहे।

आज की बिजी लाइफ शेड्यूल में इंसान के पास खुद के ही कार्यों को पूरा करने के लिए टाइम नहीं होता, तो ऐसे में पार्टनर के लिए भी समय का अभाव रहता है, जिसके कारण धीरे धीरे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए चाहे आप पर काम की जिम्मेदारियों का कितना भी बोझ क्यों न हो, अपने पार्टनर को समय जरूर दें। कोशिश करें कि वीकेंड में बाहर घूमने जाएं ताकि प्यार और रोमांस बरकरार रहे।

रिश्तों की डोर विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है, इसलिए इस डोर को टूटने न दें। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। संबंधों में किसी भी तरह का धोखा और बेईमानी रिश्तों को खत्म कर देती है। अगर एक प्रतिशत भी आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर रहा है, तो उससे खुलकर बात करें। ऐसी स्थिति में आपा न खोएं, बल्कि समझदारी से सिचुएशन को हैंडल करते हुए इससे बाहर निकलें।

कहते हैं कि अगर सम्मान पाना चाहते हैं तो सम्मान देना भी सीखें, इसलिए अपने पार्टनर का सम्मान करें। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने पार्टनर के सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। पार्टनर के प्रत्येक कार्य की प्रशंसा करें, चाहे उसने आपकी प्रसन्नता के लिए छोटा-सा भी प्रयास क्यों न किया हो। उसे भी एहसास दिलाएं कि वह आपके लिए कितना स्पेशल और अनूठा है और आपके जीवन में कितना महत्व रखता है।

यह बात सच है कि जीवन में रुपयों की अहमियत बहुत है, लेकिन रिश्तों के आगे इसकी चमक फीकी है। ये रुपये-पैसे ही रिश्तों में विवादों की जड़ होते हैं। इससे रिश्ते जुड़ते नहीं बल्कि टूटते हैं। इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखें कि रुपयों और पैसों की वजह से लड़ाई की नौबत न आ जाए।

गलतियां किसी से भी हो सकती है, चाहे जान-बूझकर या फिर अनजाने में। इसलिए पार्टनर की गलतियों को मुद्दा बनाने के बजाय उसकी गलतियों को माफ करना सीखें। जिससे कि उसे भी अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिल सके। आपकी माफी सिर्फ आपके पार्टनर के जीवन में ही नहीं, बल्कि आपके जीवन में भी एक बदलाव लाएगी। क्योंकि माफ कर देना जीवन की सबसे अनमोल पुंजियों में से एक होता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE