October 18, 2021

Join With Us


वीवो S10e हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग : जानिये स्मार्टफोन की खूबी




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए S सीरीज के नए डिवाइस वीवो S10e को लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 2399 युआन है।

फोन की प्री-सेल 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन में कंपनी 44 वॉट फास्ट चार्जिंग और 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

वीवो S10e के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- वॉटरकलर, हेज और ग्लास ब्लैक में पेश किया गया है।

8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट लगा है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर कर रही है।

इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

फोन 4000mAh की बैटरी से लैस है, जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Origin OS 1.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में कंपनी ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 5G और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर ऑफर कर रही है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE