मकर राशिफल
आपका आज का दिन खुशनुमा रहेगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण सभी काम आसानी से पूरे होंगे. मन में खुशी का भी अनुभव होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे | भागीदारी से लाभ होगा. दोस्तों के साथ आनंद में समय बीतेगा. आज गणेशजी की कृपा से नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. कुछ खास लोगों से मुलाकात होने पर खुशी का माहौल रहेगा |
कुंभ राशिफल
आपके मन में उलझन के कारण आज आप सही निर्णय नहीं ले सकेंगे. स्वास्थ्य बिगड़ेगा. वाणी पर नियंत्रण न रहने के कारण व्यर्थ की बहस और या किसी से झगड़ा होने की आशंका है | आज मनचाही सफलता नहीं मिल सकेगी. गणेशजी का कहना है कि गलत जगह पर खर्च और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है |
मीन राशिफल
आज आपको आनंद और उत्साह अनुभव होगा. नए काम की शुरुआत करने से लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलकर अच्छे और मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं | आय का अच्छा स्रोत बना रहेगा. धार्मिक कामों में खर्च होगा. पहले से तय किये गए कार्यों में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन में आनंद बना रहेगा. गणेशजी की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी |
तुला राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज नौकरी में लाभ तथा प्रमोशन का योग है. पारिवारिक वातावरण सुख- शांति से भरपूर रहेगा. विरोधियों को आज पराजित कर सकेंगे. सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको मानसिक खुशी का अनुभव होगा. समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और घर में कोई मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है |
वृश्चिक राशिफल
साहित्य तथा कला से जुड़ी गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. आप किसी गंभीर चर्चा में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है और गणेशजी के आशीर्वाद से मेहनत के अनुसार उन्हें आज सफलता भी मिलेगी | आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी करेंगे. व्यापार में आपके परिश्रम का उचित फल मिल सकता है. संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा. नए लोगों से मिलेंगे और उनकी ओर आकर्षण महसूस होगा |
धनु राशिफल आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस होगी. परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा. इससे आपको इन्सिक्युरिटी और डर महसूस हो सकता है | कम नींद की समस्या परेशान कर सकती है. माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. समाज में आपका मान घटने की आशंका है. आर्थिक हानि होगी. गणेशजी की मानें तो आज पानी से दूर रहें |
कर्क राशिफल
आज आप तन-मन से खुश रहेंगे. आपके भाग्य में निखार आ सकता है. विदेश में रहने वाले किसी अपने से अच्छे समाचार मिलेंगे. धर्म-संबंधी कामकाज या किसी तीर्थस्थान पर जा सकते हैं |परिवार के सदस्यों के साथ आनंद के पल बीता सकते हैं. गणेशजी का कहना है कि विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए आज समय अच्छा है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरी में भी प्रमोशन होने की संभावना है |
सिंह राशिफल
गणेशजी के अनुसार आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तबीयत खराब होने के कारण खर्च बढ़ाने की आशंका है. आपका स्वभाव आज अग्रेसिव रहेगा, ऐसे में वाणी पर संयम रखना जरूरी है | आपको नकारात्मक विचार बहुत परेशान करेंगे. इसका ध्यान रखें कि अनजाने में आप आज गलत कामों में न फंस जाएं. धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेने से मानसिक शांति मिल सकती है |
कन्या राशिफल
गणेशजी की कृपा से आप समाज में यश, प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर सकेंगे. साथी-दोस्तों से लाभ हो सकता है. सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. नए कपड़े और गहने खरीद सकेंगे | नए मित्रों से मिलने की संभावना है. उनके साथ संबंध बेहतर होंगे, जिससे आपको खुशी और फायदा मिल सकता है. यह समय पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा है. यात्रा या नए स्थान पर जाने के योग हैं |
मेष राशिफल
आज दिनभर थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे. फिजूल खर्च बढ़ेंगे. पूंजी-निवेश करते समय ध्यान रखें | गणेशजी की मानें तो परोपकार की जगह पहले आप अपने काम पर ध्यान दें. लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी. आज लालच में न फंसे. आपका कमजोर रवैया आपको मुश्किल में डाल सकता है |
वृष राशिफल
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है. व्यापार के साथ ही आय भी बेहतर रहेगी. परिजनों और मित्रों के साथ समय खुशी और मस्ती में बीतेगा. नए संपर्क और मुलाकात व्यापार के क्षेत्र में लाभदायक रहेगी | कोई छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है जो आपके लिए सही साबित होगी. गणेशजी की मानें तो आज पूरे दिन आपका मन उत्साह और खुशी से भरा होगा. आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ भी मिल सकता है |
मिथुन राशिफल
आज का दिन अच्छा होने के कारण आपके सभी काम अच्छे तरह संपन्न होंगे. घर और ऑफिस का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. प्रतिष्ठा में बढ़ेगी. अधिकारियों की मदद से आप प्रोग्रेस करेंगे और आगे बढ़ेंगे परिवार में खुशी बनी रहेगी | गणेशजी के आशीर्वाद से सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेंगे. सरकारी कामकाज की बाधाएं दूर होगी. आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे |