मकर राशिफल
आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह गणेशजी की ओर से दी जाती है. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. शेयर बाजार में आज आपका इंट्रेस्ट रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी. आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है. नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा.
कुंभ राशिफल
आज शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा. सगे- संबधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. गणेशजी के अनुसार आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे. घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा. आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है. आध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे.
मीन राशिफल
आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश के समय खूब ध्यान रखें. एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे. गणेशजी कह रहे हैं कि लालच से आपको नुकसान हो सकता है. इसका ध्यान रखें. कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा.
तुला राशिफल
आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग कर सकेंगे. गणेशजी को दिख रहा है कि आज संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित होगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद हो सकता है, लेकिन गहराई में न उतरें.
वृश्चिक राशिफल
आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे. गणेशजी का कहना है कि आज किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी. परिवार के सदस्यों तथा सगे- संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है. माता का स्वास्थ्य खराब होगा. जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें.
धनु राशिफल
आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा. इस विषय में गहराई से जानने का प्रयास करेंगे. गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा की संभावना है. मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी. भाग्य आपके साथ रहेगा. व्यापार में प्रगति होगी.
कर्क राशिफल
मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश रखेगा. बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. गणेशजी कह रहे हैं कि क्रोध को आप नियंत्रण में रखें. परिवार के सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा. नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे. पैसे की तंगी महसूस होगी. दुर्घटना, ऑपरेशन का योग है. ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे.
सिंह राशिफल
पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से विवाद उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है. भागीदारों के साथ मतभेद होगा. गणेशजी कह रहे हैं कि दोस्तों के साथ मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी. कोर्ट- कचहरी के काम में दिक्कत होगी.
कन्या राशिफल
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा. गणेशजी का कहना है कि आपको आज आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. बीमारी में राहत महसूस होगी. नौकरी में लाभ मिलेगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.
मेष राशिफल
आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे. मित्र मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे. गणेशजी को लग रहा है कि आज आप फिजुल खर्च ज्यादा करेंगे. बुजुर्गों से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मानसिक प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा. किसी सफल यात्रा पर जाना हो सकता है.
वृष राशिफल नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. गणेशजी कह रहे हैं कि सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा. गृहस्थजीवन में सुख- शांति बनी रहेगी. नए कामों को हाथ में लेंगे. अधूरे काम पूरे कर सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धन और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापारियों को बकाया राशि वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है.
मिथुन राशिफल
प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा. शरीर में ताजगी और मन में उत्साह का अभाव रहेगा. पेट के रोग सताएंगे. नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से आपको दु:ख होगा. सरकारी काम में बाधा होगी. गणेशजी की सलाह है कि महत्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखना उचित रहेंगे. संतान के साथ मतभेद होगा. विरोधियों से सतर्क रहें.