January 19, 2021

Join With Us


शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक गीत संगीत के माध्यम से कलापथक दल के कलाकारों द्वारा किये जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम




वारासिवनी | न्यूज़ डेस्क | शासकीय कला पथक दल सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के कलाकारों द्वारा शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन उप संचालक के सहयोग से विभागीय गतिविधियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक गीत संगीत के माध्यम से कलापथक दल के कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है ।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी के छात्र- छात्राओं को गीत संगीत एवं प्रेरणादायक शिक्षाप्रद संदेशों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया । जिससे छात्र-छात्राएं उक्त संबंध में लाभ प्राप्त कर रहे हैं । नारी शक्ति, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा पर भी संदेश दिया जा रहा है ‘’नारी शक्ति महान है यह समाज की आन है, घर-परिवार समाज के खातिर देती ये बलिदान है, नारी शक्ति महान है’’ ऐसे गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है । नशा मुक्ति, दिव्यांग जनों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है ।

कलापथक दल के कलाकारों द्वारा मनोरंजन के साथ देशभक्ति गीतों तथा योजनाओं के संदेश दिया जा रहा है । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम प्रस्तुति होने से स्कूल के प्राचार्य, गुरुजनों तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी एवं अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति में कलापथक दल बालाघाट के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति सराहनीय तथा रुचिपूर्ण प्रस्तुती के लिए जन-जन तक संदेश दिए जा रहे हैं । जिसकी सरहाना की जा रही है। उनकी प्रस्तुति से जनमानस तथा छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, शहरी क्षेत्रों के जनता जनार्दन को लाभ प्राप्त हो रहा है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE