October 16, 2021

Join With Us


खाकी फिर हुई दागदार : दरोगा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप




उत्तरप्रदेश | न्यूज़ डेस्क |उत्तरप्रदेश में अक्सर पुलिस अपनी वर्दी पर कलंक लगाने का काम करती नजर आ रही है। इस मेरठ के हस्तिनापुर से मामला सामने आया है। यहां पर एक साल पहले अपने रंगीन मिजाज के चलते चर्चा में आया दरोगा अब विवाद में फंसता दिख रहा है। हस्तिनापुर की भद्रकाली चौकी में तैनात अरुण कुमार पर एक महिला ने बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंच कर दी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि दरोगा अरुण का इसी महिला के साथ एक साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों डांस करते दिखे थे। दरोगा इस वीडियो में वर्दी में दिखाई दिया था और ये मामला काफी चर्चित रहा था। पीड़िता ने बताया कि एक वाहन चारी के मामले में करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात अरुण कुमार से हुई थी। दरोगा ने उसकी काफी मदद भी की थी, जिसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ता गया।

चौकी में रेप का आरोप

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दरोगा अरुण उसे घुमाने के लिए हस्तिनापुर ले गया। इसके बाद वह चौकी में ले जाकर बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने शिकायत के साथ कुछ सबूत भी दिखाए है। महिला ने दरोगा के अश्लील और धमकी भरे मैसेज भी दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है लेकिन दरोगा पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।पुलिस के मुताबिक, महिला पहले भी रेप का मामला दर्ज करवा चुकी है लेकिन बाद में वह फर्जी निकला था। हालांकि महिला का इस मामले में कहना है कि वो मामला भी दरोगा अरुण कुमार के कहने पर ही उसने दर्ज करवाया था। उसे मामला दर्ज करवाने के लिए अरुण ने मजबूर किया था जिसके बाद उसने तहरीर दी थी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE