नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A सीरीज के पॉप्युलर स्मार्टफोन गैलेक्सी A52s 5G के नए कलर वेरियंट ऑसम मिंट को लॉन्च कर दिया है। नए कलर वेरियंट में फोन शानदार लग रहा है।
ऑसम मिंट कलर ऑप्शन वाले वेरियंट में मैट बैक और हेज फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही रियर पैनल पर दिया गया मिनिमल डिजाइन वाला कैमरा सेटअप इसके लुक को और प्रीमियम बना देता है।
फोन दो वेरियंट- 6जीबी+128जीबी और 8जीबी+128जीबी में आता है। फोन के 6जीबी वाले वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इसके 8जीबी रैम वाले वेरियंट के लिए आपको 37,499 रुपये खर्च करने होंगे।
लॉन्च हुए नया ऑसम मिंट कलर वेरियंट 8जीबी रैम ऑप्शन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
खास ऑफर के तहत आप सैमसंग के इस फोन को 6 हजार रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते है। कैशबैक के लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करनी होगी।
सैमसंग गैलेक्सी A52s के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट मिलेगा।
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड One UI 3 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।