मकर राशिफल
आज गणेशजी के आशीर्वाद से आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे. ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा. आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे. सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा अच्छे वस्त्रालंकार पहनने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा |
कुंभ राशिफल
धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में आज बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. गणेशजी का कहना है कि पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से स्वजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें |
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है. नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी. गणेशजी का कहना है कि आपके मित्रों और बुजुर्गों से भी आपको लाभ हो सकता है. नए मित्र बनाएंगे और यह दोस्ती आगे चलकर लाभदायक साबित होगी. किसी शुभ अवसर पर आप उपस्थित होंगे. मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों से अच्छे समाचार मिलेंगे |
तुला राशिफल
आज अत्यधिक इमोशन आपके मन को कमजोर बनाएंगे. गणेशजी कह रहे हैं कि आज यात्रा के लिए उचित समय नहीं है. सीने में पीड़ा का अनुभव होगा. गणेशजी का कहना है कि आप जमीन या संपत्ति के मामले में सावधान रहें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी |
वृश्चिक राशिफल
आपका आज का दिन आनंद और खुशी के पलों में व्यतीत होगा. आप नया कार्य शुरू कर सकेंगे. गणेशजी का कहना है कि आज भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. भाग्य में वृद्धि हो सकती है. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधी अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएंगे और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी |
धनु राशिफल
आपका आज का दिन सामान्य फलदायी होगा. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है. गणेशजी का कहना है कि आज आपका मनोबल दृढ़ न होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी. आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव होगा |
कर्क राशिफल
आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा. परिजनों या मित्रों के साथ घूमने या फिल्म देखने जाने की संभावना है. आप अच्छा भोजन ग्रहण करेंगे. गणेशजी का कहना है कि आज वस्त्र या वाहन खरीदने का योग है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में भागीदारी से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी |
सिंह राशिफल
आपके घर में आनंद का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको खुशी का अनुभव होगा. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. आपको बीमारी से राहत मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे. इससे लाभ होगा. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे |
कन्या राशिफल
आज संतान सम्बंधी मामलों को लेकर चिंता रहेगी. पेट संबंधी परेशानियां होंगी. विद्याध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है. गणेशजी सलाह दे रहे हैं कि आज आपको बौद्धिक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए. प्रेमीजनों के लिए आज का दिन अच्छा है. प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात से आनंद का अहसास होगा. शेयर- सट्टे में सावधानी बरतना जरूरी है |
मेष राशिफल
आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. गणेशजी के अनुसार ऑफिस या बिजनेस के लिए किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है |
वृष राशिफल
आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा. गणेशजी के कहें अनुसार आज आप किसी यात्रा की योजना बनाएंगे. दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे. विदेश जाने की संभावनाएं बनेंगी. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा |
मिथुन राशिफल
आपको अपने मिजाज को काबू में रखना पड़ेगा, ताकि कोई समस्या न हो. बीमार व्यक्ति आज कोई ऑपरेशन न कराएं. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा. गणेशजी की सलाह है कि आज आप केवल अपने काम से काम रखें. ज्यादातर समय मौन बने रहें |