October 12, 2021

Join With Us


इस तरह से हों गरबा डांस के लिए तैयार : नजर आएंगी सबसे अलग और खास




न्यूज़ डेस्क | नवरात्रि के दौरान अब सिर्फ गुजरात में ही नहीं ज्यादातर जगहों पर गरबा/ डांडिया का आयोजन किया जाने लगा है। जिसे लेकर महिलाओं में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट होती है। रंग-बिरंगी लहंगा-चोली, तरह-तरह की जूलरी पहनकर महिलाएं इस खास दिन के लिए तैयार होती हैं। तो अगर आप भी इस बार गरबा या डांडिया में भाग ले रही हैं तो किस तरह से करें खुद को तैयार, स्टाइलिश नजर आने के लिए, जानें यहां…

आजकल फ्यूजन जूलरी का फैशन है। सिल्वर या अन्य प्रकार के मेटल में कलरफुल थ्रेड्स व बीड्स को पिरोकर बनाई गई जूलरी गरबा उत्सव के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे बाद में अन्य किसी भी आयोजन पर कलरफुल ड्रेस के साथ कंबाइन कर सकती हैं।

सामान्य दिनों व अवसरों पर युवतियां मेटल व बीड्स के ही एंकलेट्स अधिक पहनना पसंद करती हैं, पर गरबा उत्सव के दौरान जब कुछ इतना कलरफुल दिखता है तो क्यों न इसमें शामिल करें उत्सव के वही रंग। कलरफुल थ्रेड्स व बीड्स से निर्मित एंकलेट्स आपके लुक को एक लुभावना अंदाज देंगे। थोड़ी रचनात्मकता है आपके भीतर तो इसे स्वयं भी तैयार कर सकती हैं।

गरबा उत्सब में पारंपरिक परिधान के साथ पोटली बैग परफेक्ट कांबिनेशन है। यह फैशन के अनुकूल भी है। पिछले कुछ समय से पार्टीज में करीना कपूर, नीना गुप्ता, जूही चावला जैसी सेलेब्रिटीज को भी साड़ी व सलवार सूट जैसे पापंरिक परिधानों में पोटली बैग के साथ देखा गया है।

फैशनेबल एक्सेसरी के तौर पर इसे खरीदने में कोई हर्ज नहीं, क्योंकि यह एक क्लासिक पीस की तरह आपके कलेक्शन का हिस्सा रहेगा, जिसे खास मौकों पर पारंपरिक परिधानों में कैरी कर सकती हैं।

गरबा उत्सव में शिरकत के लिए हाई हील्स नहीं, बल्कि कलरफुल एंब्रायडरी व बीडेस से सजी मोजड़ी परफेक्ट हैं। यह फ्लैट फुटवेयर आपके ड्रेस को कांप्लीमेंट करने के साथ ही डांस करने में भी सहज बनाएगी। गोल्डन एंब्रायडरी व बीड्स से सजी मोजड़ी मलाइका अरोड़ा जैसी फैशन दीवा की भी फेवरेट हैं।

मोजड़ी की कीमत भी इतनी वाजिब होती है कि इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। ब्रांडेड व बड़ी दुकानों में कीमत भले ही कुछ ज्यादा हो, पर सामान्य बाजार में यह 250-300 रुपए में मिल जाती हैं।

उत्सव के माहौल मं रंग जमाती हैं कलरफुल बैंगल्स। कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को मेटल से एलर्जी होती है, पर रेशमी थ्रेड लपेटकर तैयार की गई खूबसूरत बैंगल्स पहनने पर ऐसी कोई परेशानी उत्पन्न नहीं होती और जूलरी पहनकर सजने-संवरने की चाहत भी पूरी हो जाती है। रेशमी थ्रेड से निर्मित कलरफुल बैंगल्स को सामान्य मौकों पर किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE