October 10, 2021

Join With Us


शॉपिंग करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान : ये टिप्स करेंगी आपकी मदद




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | दिल्ली में अगर लड़कियों को शॉपिंग करने की बात कही जाए तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम सरोजिनी नगर बाजार का आता है। इस मार्केट में शॉपिंग के लिए छोटे-छोटे स्टॉल हैं। दिल्ली की लड़कियां इस सरोजिनी में शॉपिंग किए बिना नहीं रह सकती।

बाजार इसलिए भी ज्यादा फेमस है क्योंकि यहां कपड़े बेहद ही सस्ते मिलते हैं, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान न रखें तो आप लुट सकते हैं। तो कुछ टिप्स को फॉलो कर आप भी इस बाजार में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं और अच्छी तरह से शॉपिंग कर सकते हैं।

1) बार्गेनिंग करें
इस बाजार में बहुत ज्यादा बार्गेनिंग करना पड़ती है क्योंकि यहां अक्सर कपड़ों के ज्यादा रेट बताए जाते हैं। आप जब भी इस बाजार में शॉपिंग के लिए जाएं तो इस बात का ध्यान रखें।

2) कैश लेकर जाएं
कई दुकानों पर ऑनलाइन पैमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाता इसलिए आप अगर कैश लेकर जाएंगे तो आपको आसानी होगी। बाजार में कई चीजें 50 और 100 रुपए में मिलती हैं तो आप बाजार जाने से पहले अपने हाथ में कैश रखें।

3) कपड़ों को ध्यान से देखें
कपड़ों का जांच करने के बाद खरीदें। कई बार कपड़े डिफेक्टिड निकल जाते हैं। हालांकि ये ना के बराबर होता है। ऐसे में आप दुकानदार से स्पेशल डिस्काउंट की मांग कर सकते हैं।

4) दुकनों का नंबर नोट करें
आप जिस भी दुकान से कपड़ें खरीदें तो उन दुकानों का नंबर नोट करें। कई बार घर जाकर आप अपने कपड़ों को ट्राई करते हैं तो अगर साइज प्रॉब्लम हुआ तो आप दुकान पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

5) बैग कैरी करें
इस बाजार में शॉपिंग करने जाने से पहले अपने पास एक बैग रखें क्योंकि यहां छोटी-छोटी पन्नी में सामान मिलता है जो साथ लेकर शॉपिंग करना मुश्किल होता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE