October 10, 2021

Join With Us


लहंगा,चनिया,चोली से नहीं होगी गरबा नाइट की तैयारी पूरी : इस साल के नए गरबा ट्रेंड,जानिए




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | नवरात्र हों और गरबा और डांडिया न हो ऐसा नहीं हो सकता| हालांकि पिछले दो साल से महामारी ने त्योहार का मजा आधा किरकिरा किया है लेकिन इस साल कोरोना केसेस में कमी आने की वजह से कुछ जगहों पर गरबा आयोजित करने की छूट दी गई है| जाहिर है कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए| तो अगर आप भी इस बार गरबा नाइट जाने का प्लान कर रही हैं तो जानें क्या है इस बार लेटेस्ट ट्रेंड में|

इस साल गरबा के लहंगा को नया ट्विस्ट दिया गया है और ज्यादातर डिजाइनर्स इसे फॉलो कर रहे हैं| इस डिजाइन के अंडर पैच वर्क लहंगे चलन में हैं| इन लहंगों में कई रंगों के कपड़ों को जोड़कर लहंगे का घेर बनाते हैं और उसे गोटा या मिरर जैसा आपको पसंद हो वैसे सजाते हैं| ये कलरफुल पैच वर्क लहंगे इस बार गरबा पार्टी के लिए इन-ट्रेंड हैं|

गरबा नाइट में और ट्रेंडी कुछ पहनना चाहती हैं तो वन शोल्ज़र टॉप या क्रॉप टॉप का सेलेक्शन कर सकती हैं| ये टॉप आपकी इंडियन ड्रेस को वेस्टर्न टच देकर फ्यूजन बनाते हैं और लहंगे के ओवरऑल लुक हो इनहेंस कर देते हैं| इसके अलावा आप दुपट्टे को भी लहंगे की तरह ड्रेप करके मिक्स ब्लाउज मैच करके नया स्टाइल पहन सकते हैं| इस दुपट्टे पर बेल्ट बांधना न भूलें|

लड़कों के लिए एक ऑप्शन ये है कि वे अपनी मम्मी या बहन की पुरानी बनारसी साड़ी या फुलकारी दुपट्टों से अपने लिए कुर्ता बनवाकर उसे पैजामे के साथ पेयर कर सकते हैं| कलरफुल या बंधानी प्रिंट की कोटी के साथ ये और भी खूबसूरत दिखेगा|

जहां तक मैचिंग फुटवियर की बात है तो इसे इग्नोर न करें| कुछ ऐसा पहनें जो आपकी ड्रेस के साथ भी जाए और आरामदायक भी हो|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE