मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इन दिनों हैंडलुम साडि़यों का ट्रेंड खूब चल रहा है| यंग महिलाएं हैंडलूम ड्रेसिंक अधिक पसंद कर रही हैं| डिजाइनर साडि़यों की तुलना में इन दिनों बॉलीवुड में भी हैंडलूम खासतौर पर कांजीवरम साड़ी का क्रेज देखने को मिल रहा है|
फिर वह रेखा जी हों या नए जेनरेशन में विद्या बालन, यामी गौतम और कंगना रनौत, सभी खास ओकेजन में कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही रही हैं| इसके अलावा इन अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर कांजीवरम साड़ी पहने भी खूब देखा जा सकता है|
ऐसे में जो महिलाएं साडि़यों की शौकीन हैं वे नवरात्रि के अवसर पर कांजीवरम साडि़यों को ट्राई कर सकती हैं| अगर आपके पास ये सा़डि़यां नहीं हैं तो आप अपनी मां या नानी की भी कांजीवरम साडि़यों को नए अंदाज में ड्रिप कर सकती हैं. ये आपको ट्रेंडी और मॉडर्न दोनों लुक देंगी| तो आइए जानते हैं कि कांजीवरम साड़ी को आप कैसे स्टाइल कर सकती हैं|
कांजीवरम साड़ी को इस तरह करें ट्राई
-कांजीवरम साड़ी के साथ ट्रेंच कोट, कॉर्सेट स्टाइल वाली मॉडर्न स्टाइल का ब्लाउज कैरी कर आप इसे मॉडर्न लुके में पहन सकती हैं|
– अगर आप इसके साथ एथनिक ज्वेलरी कैरी करें तो ये अधिक खूबसूरत नजर आएगी|
– अगर आपकी हाइट कम है तो चौड़े बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी की जगह पतली बॉर्डर वाली साड़ी कैरी करें|
– इन दिनों पेस्टल कलर की कांजीवरम साड़ी ट्रेंड में हैं, ऐसे में आप नवरात्रि में इस शेड में साडी खरीद सकती हैं|
– अगर आप मां की पुरानी साड़ी पहनने की सोच रही है तो आप इन ट्रेडिशनल साड़ी को लहंगा स्टाइल में कैरी करें. इसके साथ आप कांजीवरम दुपट्टा को कैरी करें|
– कांजीवरम साड़ी के साथ अगर आप ज्वेल्ड बेल्ट पहनें तो ये आपको परफेक्ट शेप देगा और न्यू लुक क्रिएट करेगा|
-पुरानी साड़ी को आप चाहें तो अनारकली ड्रेस या लहंगा सिलवा सकती हैं और ट्रेडिशनल ड्रेस बना सकती हैं|
जीवरम साडि़यों के साथ गजरा बहुत जंचता है. आप बेला या जूही का गजरा भी कैरी करें|