न्यूज़ डेस्क | हाई हील्स एक ऐसा फुटवियर है जो आपके हर ड्रेस को ग्रेसफुल या ग्लैमरस बना सकता है| यही वजह है कि महिलाएं इसे किसी भी मौके पर पहनना पसंद करती हैं| लेकिन मुश्किल तब आती है जब ये आरामदायक नहीं होते और लंबे समय तक इन्हें पहनकर चलना पेनफुल हो जाता है| ऐसे में इन्हें शौक होने के बावजूद कैरी करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता|
अगर आप भी हाई हील्स को पहनने में हिचकती हैं और अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं तो आपके लिए यहां कुछ आसान हैक्स बताए जा रहे हैं| इन्हें अपनाकर आप किसी भी ओकेजन पर हाई हील्स को कैरी कर सकती हैं और स्टनिंग लुक पा सकती हैं|
अगर आपको लंबे समय तक हाई हील्स पहननी हो तो आप बाजार में मिलने वाले इनसोल्स का इस्तेमाल करें| सिलिकॉन या कपड़े से बने इनसोल पैरों को हाई हील्स में आगे की तरफ बढ़ने से रोकते हैं| अगर आप ओपन टो हाई-हील्स पहन रही हैं तो सिलिकॉन पैड का इस्तेमाल करें. इनके प्रयोग से पैर कटेंगे नहीं|
जब भी हील्स पहनें तो आप टेल्कम पाउडर को पैरों पर लगाएं| बेहतर होगा अगर आप बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से ज्यादा पसीना नहीं आएंगा और फिसलन नहीं होगी| जिससे पैरा काटेगा नहीं|
रोल-ऑन आपको किसी फंक्शन में हाई हील्स पहनने में काफी आराम दे सकता है| आप हमेशा साथ में इसे कैरी करें और जब भी जलन लगे तो फ्रिक्शन एरिया में रोल-ऑन लगा लें| आप काफी बेहतर महसूस करेंगी|
जब भी आपको हाई हील्स पहनना हो तो आप डबल टेप का उपयोग करें| इसे आप अपने पैर के निचले हिस्से की तरफ जूते के तलवे पर चिपका दें| ऐसा करने से आपके फुटवियर अधिक आरामदायक हो जाएंगेऔर कुशन जैसा फील आएगा| ऐसा करने से पैरों पर फफोले और उंगलियों में दर्द की संभावना भी कम हो जाएगी|