October 09, 2021

Join With Us


घर में नहीं आती है अच्‍छी रोशनी : तो लगाएं ये लौ लाइट प्लांट्स




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | घर जब हवादार हो, खूब सारी धूप आती हो, बालकोनी हो तो बागवानी आसान होता है लेकिन अगर घर में थोड़ी भी धूप ना आए तो घर में बागवानी का सारा खयाल यहीं खत्‍म हो जाता है| लेकिन आपको बता दें कि कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जो बिना धूप के भी सर्वाइव कर जाते हैं|

इन्‍हें लो लाइट प्‍लांट के नाम से जाना जाता है| इन पौधों को आप अपने घर के अंदर कम से कम रौशनी वाली जगह में भी लगा सकते हैं| ऐसे पौधों को इंडोर प्लांट, ऑर्नामेंटल प्लांट और कुछ-कुछ को ऑक्सीजन प्लांट भी कहते हैं| तो आइए जानते हैं कि कौन कौन से पौधों को आप बिना रौशनी के भी अपने घर पर लगा सकते हैं|

1.ज़ीज़ी प्लांट

जी़जी़ प्‍लांट की दो किस्में होती हैं, एक के पत्ते हरे होते हैं और दूसरे के काले| इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की ज़रुरत भी नहीं होती. आप इसे ऐसी जगह पर रखें जहां हल्की नमी रहती हो| जैसे बैडरूम या एसी कूलर के आसपास|

2.सिंगोनियम प्लांट

सिंगोनियम प्‍लांट एरोहेड भी कहा जाता है. इसके पत्ते तीर के सिरे जैसे होते हैं| इस पौधे को भी आप कटिंग से आसानी से लगा सकते हैं| यह भरपूर ऑक्सीजन देता है और हवा को शुद्ध करता है| इसे आप मिट्टी और पानी दोनों में उगा सकते हैं| इसका छोटा पौधा आप बोतल या फिर किसी फ्लावर पॉट में भी लगा सकते हैं|

3.स्नेक प्लांट

स्‍नेक प्‍लांट भी हवा को शुद्ध करने के लिए बेहतरीन पौधा माना जाता है| इसे भी आप मिट्टी या पानी में लगा सकते हैं| इसे हर रोज पानी देने की भी जरूरत नहीं होती. इसे आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं|

4.फिलोडैन्ड्रोन

फिलोडैन्‍ड्रोन की कई किस्में होती हैं. यह हवा को शुद्ध करने के लिए बहुत ही अच्छा पौधा है| जब यह पौधा बढ़ने लगता है तो इसे सहारे की जरूरत होती है इसलिए आप गमले में इसके पास कोई लकड़ी लगा दे|

5.चायनीज एवरग्रीन

इसे एग्लोनेमा भी कहा जाता है. इसे हल्की रौशनी की ज़रूरत होती है| ध्‍यान रखें कि इसमें क्लोरीन वॉटर ना डालें नहीं तो ये सूख सकता है| इस पौधे को थोड़ा गर्म तापमान की जरूरत होती है|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE