October 09, 2021

Join With Us


कोरोना में घर पर रहकर इस तरह करें वर्चुअल नवरात्रि को इन्जॉय : ऐसे मनाएं जश्न




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | नवरात्रि यानी रंगबिरंगे पंडाल, दोस्‍तों के साथ धूमना फिरना, तरह तरह के लोक गानों पर डांस, पूजा, डेकोरेशन| लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह से हम किसी भी त्‍योहार को सेलेब्रेट नहीं कर पा रहे हैं|

एक जिम्‍मेदार नागरिक होने के नाते अगर हम भीड़ भाड़ से बच रहे हैं या सोशल गैदरिंग नहीं कर रहे तो इसका मतलब ये नहीं कि हम उत्‍सव नहीं मना सकते या जश्‍न नहीं मना सकते| दरअसल हम चाहें तो घर बैठे भी सोशल वर्चुअल गैदरिंग कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं और पूजा एन्‍जॉय कर सकते हैं|

लेकिन इसके लिए अगर हम पहले से थोड़ी प्‍लानिंग कर लें तो हम दोस्‍तों और परिवार के साथ शानदार तरीके से नवरात्रि को सेलिब्रेट कर सकते हैं| तो आइए जानते हैं कि हम इसकी तैयारी कैसे करें|

किसी भी त्‍योहार को सेलिब्रेट करने का सबसे आसान और पहला तरीका है खुद का मेकओवर| ऐसे मेंं आप तैयारी के लिए पार्लर जाना शुरू कर दें| नवरात्रि शुरू होने से पहले फेशियल आदि करा लें और स्‍पा आदि ले लें| अपने बालों को नया स्‍टाइल दें और खुद और परिवार वालों को पैंपर करें|

अपने दोस्तों और परिवार के साथ तालमेल बिठाकर आप पहले ही वर्चुअल गरबा आयोजन रख सकते हैं| अपने पसंदीदा गरबा गानों की लिस्‍ट बनाएं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ वर्चुअल वीडियो कॉल सेशन सेट करें| आप वन टू वन डांस का प्रोग्राम भी रख सकते हैं|

वर्चुअल इवेंट के लिए आप नवरात्रि स्‍पेशल नौ दिन का ड्रेस कोड रखें और ठेठ भारतीय परिधानों की शॉपिंग करें| प्रत्येक दिन के लिए नौ अलग-अलग रंगों के साथ खुद को सजाएं|

आप अपने लिविंग रूम को पंडाल की तरह यूज कर सकते हैं| त्‍योहार शुरू होने से पहले घर की सजावट करें और थीम को ध्‍यान में रखें| दोस्‍तों के बीच होम डेकोरेशन की प्रतियोगिता भी रख सकते हैं| इसके लिए आप दीवारों को कुछ रंगीन चमकदार पर्दे या पारंपरिक गेंदे के फूलों से सजाएं। इसके अलावा पारंपरिक गरबा लैंप और डिस्को डांसिंग लाइट से कमरे को रोशन करना न भूलें|

आप घर पर परिवार के साथ मिलकर रोज का डिनर मेन्‍यू सेट करें| आप चाहें तो घर पर इन्‍हें बना सकते हैं या खास रेस्‍तरां से ऑर्डर ले सकते हैं|

रोज सभी अलग अलग परिवार मिलकर वर्चअल आरती का आयोजन रखें| इसके लिए पहले ही आप दीप आदि जला लें और सभी साथ में मिलकर माता की आरती करें| इसके लिए आप घंटी, घड़ीघंट आदि का प्रयोग करें|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE