October 09, 2021

Join With Us


नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए अपनाएं : ये फैशन ट्रेंड्स




न्यूज़ डेस्क | नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से होने जा रही है| इस अवसर पर एक ओर जहां लोग मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्ति में सराबोर रहकर मां की पूजा-अर्चना और भोग-आरती करेंगे| तो दूसरी ओर मां को खुश करने के लिए गरबा और डांडिया भी खेलेंगे|

डांस के ये दोनों फॉर्म ट्रेडिशन के साथ नवरात्रि फैशन का बड़ा हिस्सा भी बन चुके हैं| इसलिए नवरात्रि के दिनों में केवल पूजा पंडालों में ही नहीं बल्कि क्लब और रिसॉर्ट्स में भी गरबा और डांडिया नाइट्स प्रोग्राम आयोजित होने लगे हैं|

गरबा और डांडिया नाइट्स में जाने के लिए लोग फैशन को ध्यान में रखते हुए परंपरागत तौर पर सजना-संवारना चाहते हैं| ऐसे में वह काफी कन्फ्यूज़ रहते हैं कि आखिर गरबा और डांडिया नाइट्स में उनको क्या कैरी करना चाहिए| तो आइए आपकी ये उलझन हम सुलझा देते हैं और बताते हैं कि आप किस तरह से तैयार हो सकते हैं|

गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए आप कच्छ की कढ़ाई से सजी या राजस्थानी चनिया-चोली पहन सकती हैं| इनके डिजाइंस की बात करें तो इन पर बड़े-बड़े पैचवर्क के साथ हैवी लुक दिया जाता है| इन दिनों बैकलेस कच्छ कढ़ाई के ब्लाउज काफी फैशन में हैं| आप चाहें तो इनको साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं|

आपकी स्टाइल और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप वॉटरप्रूफ मेकअप अप्लाई करें| इससे जब आप गरबा या डांडिया खेलेंगी तो पसीना आने की वजह से आपको मेकअप ख़राब होने की फ़िक्र नहीं होगी|

फैशन के इस दौर में टैटू फैशन भी काफी चलन में है| अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो आप अपनी पीठ, गर्दन और कमर पर परमानेंट या टेम्परेरी टैटू बनवा सकती हैं|

अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए आप मल्टीकलर या फिर अपनी ड्रेस से मैच करती हुई चूड़ियां और कमरबंध की मदद भी ले सकती हैं| ये दोनों ही चीजें आपको फैशनेबल होने के साथ ट्रेडिशनल भी दिखाएंगी|

आपकी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कोल्हापुरी या राजस्थानी चप्पल और मोजरी आपके फैशन को गई गुना बढ़ा देंगी| ये आपको अच्छा लुक तो देंगी ही साथ ही डांस करते समय आपके पैरों को आराम का अहसास भी कराएंगी|

पुरानी फिल्मों की हीरोइन की तरह जूड़े या चोटी में बड़े-बड़े फूल लगाने का फैशन भी ट्रेंड में है| आप अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए अपने जूड़े या चोटी में फूल लगा सकती हैं| ये आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ क्लासी लुक देने में भी मदद करेंगे|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE