नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | अमेज़न ने पिछले महीने भारत में अपना फ्लैगशिप स्ट्रीमिंग डिवाइस फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स लॉन्च किया था। नए डिवाइस को अब सीधे अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है। नया मैक्स वैरिएंट कई नई सुविधाएं प्रदान करता है और फायर टीवी स्टिक 4K की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत तेज है।
यह 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन और ऐसी अन्य तकनीकों वाले टीवी के लिए आदर्श है। मैक्स में वाई-फाई 6 जैसे नए कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4k मैक्स की कीमत
भारत में अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स की कीमत 6,499 रुपये है। आप इसे अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे कुछ ऑफ़लाइन अमेज़न कियोस्क से खरीद पाएंगे। अभी प्रोडक्ट पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है।
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4k मैक्स के फीचर्स
नया फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स 4K स्ट्रीमिंग स्टिक की तुलना में 40 प्रतिशत तेज प्रदर्शन करता है। यह एक बेहतर MT8696 क्वाड-कोर चिपसेट का उपयोग करता है और 2GB रैम के साथ आता है, जो एक आसान यूजर इंटरफेस, तेज ऐप लॉन्च में मदद करता है।
डिवाइस HDR10+, Dolby Vision और Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि यदि आपके पास इन सभी सुविधाओं के साथ एक टीवी है, तो आप इन सभी तकनीकों का उपयोग बेस्ट 4K स्ट्रीमिंग अनुभव के लिए कर सकते हैं।
मैक्स वॉयस रिमोट के साथ आता है, जो एलेक्सा के माध्यम से वॉयस कमांड का समर्थन करता है। रिमोट में प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और नेटफ्लिक्स के लिए क्विक बटन भी हैं। अमेजन ने डिवाइस की कनेक्टिविटी में भी सुधार किया है, और अब इसमें वाई-फाई 6 सपोर्ट है।