मेष राशिफल
आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा. घर का वातावरण आनंददायी रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे. गणेशजी की कृपा से सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों, और अपनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी. वस्त्र और आभूषण मिलेंगे |
वृष राशिफल
आज आकस्मिक खर्च बढ़ने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. गणेशजी की मानें तो आज आपको व्यापार में भागीदारी का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे |
मिथुन राशिफल
गणेशजी की मानें तो आज आपको जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा. संतान के विषय में आपको चिंता होगी. विद्यार्थियों को अभ्यास और पढ़ने के समय समस्या आएगी. आकस्मिक धन खर्च की आशंका है. मित्रों से उपहार मिल सकते हैं. कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है |
कर्क राशिफल
गणेशजी की मानें तो आज किसी भी काम को बिना विचारें ना करें. आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है. उनके प्रेम से आपके आनंद में वृद्धि होगी. विरोधियों के सामने मजबूती से टिके रहेंगे. दोपहर के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं. आर्थिक परेशानी हो सकती है |
सिंह राशिफल
आज अपनी बौद्धिक क्षमता से किसी खास चर्चा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे. अपने अधिकारियों से वाद-विवाद को टालें. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. गणेशजी द्वारा दोपहर के बाद आपको विशेष रूप से संभलकर चलने की सलाह दी जाती हैं. भाइयों से लाभ होगा. आध्यात्मिकता से लाभ मिलेगा |
कन्या राशिफल
आपके वाणी के प्रभाव से कोई विशेष काम कर पाने में सफल रहेंगे. इससे अन्य लोगों के साथ आपके प्रेम संबंध बढ़ेंगे. किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं. गणेशजी की कृपा से व्यापार के क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा. पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश तक व्यापार बढ़ाने से लाभ और सफलता मिलेगी. मनपसंद का खाना मिलेगा |
तुला राशिफल
गणेशजी की मानें तो आज गुस्से को काबू में रखकर स्वभाव में नर्मी बनाए रखें. वाणी पर संयम रखने से आप अपने विवादों को खत्म करने में सफल होंगे. नियमों से जुडी़ बातों और फैसले को सोच-समझकर करें. कोई कनफ्यूजन हो, तो आज उसे दूर करने का प्रयास करें. खर्च बढ़ेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. दोपहर के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा |
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि जीवनसाथी की तलाश के लिए आज का दिन शुभ है. आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं. मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. जहां आपका समय काफी अच्छा गुजरेगा. दोपहर के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी. किसी के साथ रुखा व्यवहार ना करें. मित्रों के साथ अनबन होने से आपको मानसिक रूप से तनाव हो सकता है |
धनु राशिफल
आज आपकी हर काम की योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होगी. व्यापार में भी सफलता मिलेगी. ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिश्रम के अनुसार प्रमोशन मिलेगा. परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा. मित्रों से हुई मुलाकात से मन खुश रहेगा. कहीं घूमने-फिरने का योग है. गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है. संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे |
मकर राशिफल
आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों का प्रयास सफल हो सकता है. धार्मिक यात्रा पर जाना होगा. परिजनों में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. गणेशजी का कहना है कि आज धन के साथ-साथ मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी. पिता की ओर से लाभ होगा. गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है |
कुंभ राशिफल
गणेशजी के अनुसार आज नए काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है. बाहर खाने-पीने से आज आप बचें. अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ विवाद अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे. दोपहर के बाद किसी अच्छे समाचार से खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकेगा. भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है |
मीन राशिफल
व्यवसाय में भागीदारी से आप को लाभ होगा. किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ जाने का कार्यक्रम बनेगा. गणेशजी कहते हैं कि आज आपको व्यापार और निवेश से आर्थिक लाभ होगा. दोपहर के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे. आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. लंबी यात्रा को टालें. अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखें |