October 06, 2021

Join With Us


बीमारी से जूझ रही यामी गौतम :जानिए क्या ही लक्षण




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपने एक्टिंग के कारण सुर्खियां में बनी रहती हैं। हाल ही में यामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी स्किन की बीमारी के बारे में बात की है। दरअसल, हाल ही में यामी ने खुलासा किया है कि वह केराटोसिस पिलारिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया की यह लाइलाज बीमारी है, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है। जानते हैं क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण-

क्या है केरोटोसिस पिलारिस?
ये एक स्किन प्रॉब्लम है, जिसमें स्किन के ऊपर छोटे-छोटे लाल दाने आ जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेड स्किन सेल्स जब स्किन के पोर्स को बंद कर देते हैं, तो स्किन पर दाने हो जाते हैं। ये दाने लाल भूरे रंग के हो सकते हैं। ये हाथ के ऊपरी हिस्से, जांघ, गाल और कूल्हों पर होते हैं। इसके होने से न कोई खुजली और न ही कोई जलन होती है। हालांकि सर्दियों और प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किल हो सकती है।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?
वैसे तो सबसे आम लक्षण स्किन पर होने वाले छोटे-छोटे दाने हैं, लेकिन कई लोगों को दानों के आसपास रैश, ड्राई स्किन, खुरदुरी स्किन, खुजली, अलग-अलग रंग के छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। कई बार स्किन डार्क भी पड़ जाती है।

केरोटोसिस पिलारिस का इलाज
इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है, लेकिन ये समस्या किशोरावस्था के आसपास से होना शुरू होती है और तीस की उम्र में आते-आते ठीक हो जाती है। इसके कुछ मॉइश्चराइजर और क्रीम मिलते हैं, जिसके इस्तेमाल से खुजली से बचा जा सकता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE