मुंबई | ऋषि भट्ट | पुरुषों में प्रजनन क्षमता को मजबूत करने के लिए सेक्स हार्मोन जिम्मेदार होता है| इस हार्मोन को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कहते हैं| टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के अंडकोष में बनता है| दरअसल, इस हार्मोन को सीधे मर्दानगी के रूप में देखा जाता है. इस हार्मोन का पुरुषों की आक्रामकता, चेहरे के बाल, मांसलता और यौन क्षमता से सीधा संबंध है|
फिजिकल और साइकोलॉजिकल हेल्थ के लिए यह हॉर्मोन सभी पुरुषों के लिए ज़रूरी है| टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होने से शरीर की कई क्षमताओ पर असर पड़ता है, लेकिन सबसे ज्यादा असर यौन क्षमता पर पड़ता है| यूं तो 40 साल के बाद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में प्रति साल दो प्रतिशत की गिरावट आने लगती है लेकिन कई वजहों से पहले भी इस हार्मोन में कमी हो सकती है|
कभी-कभी चोटों और बीमारियों की वजह से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी होने लगती है| बीबीसी की खबर के मुताबिक टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी को हाइपोगोनडिज्म कहा जाता है| ब्रिटिश पब्लिक हेल्थ सिस्टम के मुताबिक प्रति एक हजार में से पांच लोग हाइपोगोनडिज्म से पीड़ित होते हैं|
टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण शरीर में थकान और सुस्ती आने लगती है| इससे अवसाद, चिंता, चिड़चिड़ापन सताने लगता है| टेस्टोस्टेरोन का सबसे ज्यादा प्रभाव सेक्स पर पड़ता है, इसलिए इसकी कमी से यौन संबंध बनाने की इच्छा कम होने लगती है. कुछ मामलों में नपुंसकता की शिकायतें भी आती हैं| इसकी कमी से ज़्यादा देर तक एक्सरसाइज कर पाने में दिक्कत होती है|
टेस्टोस्टेरोन की कमी से दाढ़ी और मूंछों का बढ़ना कम हो जाता है और पसीना ज़्यादा निकलने लगता है| इसके अलावा यादाश्त और एकाग्रता भी कम होने लगती है| लंबे समय तक हाइपोगोनडिज़म से हड्डियों को नुक़सान पहुंचने का जोखिम रहता है. इससे हड्डियां कमज़ोर होती हैं और फ्रैक्चर की आशंका बढ़ जाती है|