October 05, 2021

Join With Us


आज का राशिफल : मकर, कुंभ और मीन राशि वाले नेगेटिविटी से रहें दूर, पूरा करें अपना काम




कर्क राशिफल

आज आपका मन किसी उलझन में रहेगा, इससे आपको किसी विशेष काम करने में निराशा होगी. गणेश जी का कहना है कि परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है | किसी निर्धारित काम में आपको कम सफलता मिलेगी | दोपहर के बाद आपका समय अच्छा रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. मन की चिंता दूर होगी |

सिंह राशिफल

आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. गणेश जी कह रहे हैं कि आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंग. इससे आपको सफलता मिलेगी | आज आप में क्रोध की भावना थोड़ी रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन बने रहें. सरकारी काम से लाभ होगा. परिवारजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा |

कन्या राशिफल

आज आपका मन कुछ अधिक इमोशनल रहेगा | इमोशनल होकर किसी तरह का गलत निर्णय न ले लें, इसका ध्यान रखें. गणेश जी का कहना है कि आज चर्चा और वाद-विवाद से दूर रहें |किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न करें. दोपहर के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढे़गी. फिर भी क्रोध पर संयम रखें |

मेष राशिफल

आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गणेश जी का कहना है कि मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें. हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा |

वृष राशिफल

आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी. गणेश जी का कहना है कि स्थायी संपत्ति के काम आज टालें. आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें. दोपहर के बाद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा | विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे |

मिथुन राशिफल

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक गुजरेगा. गणेश जी का कहना है कि भाइयों के साथ रखे मेल-जोल से आपको लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से भी आज मुलाकात होगी. दोपहर के बाद नकारात्मक विचारों से मन में किसी बात की चिंता हो सकती है. आज समय पर भोजन नहीं मिलेगा. कुछ अधिक ही इमोशनल होगा. घर में गुस्से का माहौल रहेगा. जमीन आदि के काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है |

तुला राशिफल

आज का दिन लाभ का बना हुआ है. गणेश जी के अनुसार व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल न हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है |

वृश्चिक राशिफल

दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. गणेशजी का कहना है कि जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. इससे आपको पदोन्नति मिलेगी. पिता के साथ संबंध समधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर के बाद आप का मन किसी उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा |

धनु राशिफल

आप आज धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे. गणेश जी के अनुसार किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है. आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा. आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी |

मकर राशिफल

आज संभलकर रहें. स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें. गणेश जी का कहना है कि नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. इससे आपके बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. फिर भी दोपहर बाद स्थिति में कुछ बदलाव होगा. आपकी चिंता में कमी आएगी. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें |

कुंभ राशिफल

आज व्यापार में भागीदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. गणेश जी का कहना है कि घर का वातावरण शांतिमय रहेगा. दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है. अधिक श्रम करने पर भी कम परिणाम मिलेंगे |

मीन राशिफल

आज का आप का दिन सामान्य फलदायी है. परिवार के सदस्यों के साथ आज मेल-जोल बने रहेंगे. दैनिक कामों में विलंब होंगे. ऑफिस में साथियों का सहयोग कम मिलेगा. गणेश जी का कहना है कि आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE