October 04, 2021

Join With Us


पार्टनर के सामने कभी न खोलें अपने ये राज : खुशहाल ज़िंदगी के लिए न करे ये भूल




मुंबई | ऋषि भट्ट | जिंदगी में अगले पल क्या होगा, ये किसी को नहीं पता| आज जो साथ है, वो कल होगा या नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है| लेकिन शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें एक दूसरे पर पूरी तरह से विश्वास करने के बाद ही आगे बढ़ा जाता है| बहुत से लोगों का विचार ये रहता है कि अपने जीवनसाथी से अपनी पिछली जिंदगी के बारे में कुछ भी न छिपाएं|

वहीं कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने के लिए सभी कपल्स को ऐसा करना भी चाहिए लेकिन जिंदगी में बीते दिनों के कुछ पन्ने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अपने लाइफपार्टनर के सामने खोलना आपके वर्तमान के लिए संकट भरा हो सकता है|

हालांकि, इसे लेकर सबके अपने-अपने विचार हैं लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि अपने अतीत के बारे में कुछ बताने से खुशियां दांव पर लग सकती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता है| आपको बताते हैं कि अपनी लाइफ के कौन से अहम राज़ हैं जिन्हें अपने पार्टनर से साझा करना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है|

कितनों को डेट किया है
अगर आपका पार्टनर आपकी पास्ट लाइफ के बारे में जानना चाहता हैऔर आपकी या आपके एक्स की लिस्ट जानने के लिए बेताब है, तो उन्हें बहुत ही शांत तरीके से ऐसा न करने का कारण बताएं| साथ ही उन्हें हमेशा इस बात का अहसास दिलाएं कि उनसे बढ़कर आपके लिए कोई नहीं है और आप उनके साथ बहुत खुश है|

एक्स को अब भी याद करते हैं
अगर आप अपने पार्नटर को अपने पास्ट के बारे में बता दिया है और आप बार-बार उनसे अपने एक्स का जिक्र करते हैं, तो इससे आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ेंगी| बीते हुए कल की याद आना लाजमी है, लेकिन उसके लिए हमें अपना आज नहीं खराब करना चाहिए|

शादी करने के बाद पछतावा
ऐसा हो सकता है कि आपके पति या पत्नी में आपके पिता या मां के जैसी क्वालिटी न हो लेकिन इसके बाद भी आपको अपने पार्टनर को ये अहसास नहीं कराना चाहिए कि वो किसी की तुलना में कम हैं| आप जब अपनी पत्नी या पति की बुराई अपने घरवालों से करते हैं तो शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव आना लाजमी है|

एक्स के साथ क्या प्लानिंग की थी
शादी से पहले अगर आप किसी रिलेशनशिप में थे और आपने उसे लेकर कुछ फ्यूचर प्लानिंग की थी| तो उसका जिक्र कभी भी अपने लाइफ पार्टनर के सामने न करें. जो बीत गई वो बात गई| इसलिए रोज उन बातों को अपने पार्टनर के सामने करेंगे, तो ये आपकी मैरिड लाइफ खराब कर सकता है|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE