December 27, 2020

Join With Us


चार छात्रों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश : छात्रवृत्ति के लिए कालेज की संबद्धता का फर्जी प्रमाण प्रस्तुत करने का मामला




कटंगी | न्यूज़ डेस्क | राज्य के बाहर अध्ययन कर रहे चार छात्रों द्वारा पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पाने के लिए अपने कालेज की विश्वविद्यालय से संबंद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के कारण सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री सुधांशु वर्मा ने उनके विरूद्ध थाना कोतवाली बालाघाट में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये है। मंडल संयोजक श्री जागेन्द्र वासनिक को इन छात्रों के विरूद्ध धोखाधड़ी के इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने कहा गया है।

बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील के ग्राम बिरसोला-नांदी के छात्र आशीष/जिवेन्द्र मेश्राम, सचिन/राजेन्द्र मेश्राम, खैरलांजी तहसील के छात्र ऋतिक/श्यामराव चौधरी एवं किरनापुर तहसील के ग्राम कुंडे के छात्र विशेष/कपूरचंद बागड़े द्वारा राज्य के बाहर आरबीपीजी कालेज आगरा उत्तरप्रदेश में बीएससी कृषि पाठ्यक्रम में अध्ययन किया जा रहा है। इन छात्रों द्वारा पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन में अपने की डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबंद्धता का पत्र प्रस्तुत किया गया था। लेकिन संबद्धता के पत्र के शंकास्पद होने पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण बालाघाट द्वारा संबंद्धता की पुष्टि के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव से पत्राचार किया गया था। डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलसचिव द्वारा 16 दिसंबर 2020 के पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि संबंद्धता पत्र फर्जी है और कूटरचित तरीके से बनाये गये है।

जिले के इन चारों द्वारा कूटरचित संबंद्धता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने का प्रयास किये जाने से उनके विरूद्ध थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये गये है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE