October 04, 2021

Join With Us


ये बातें कर सकती है आपकी शदीशुदा जिंदगी को खराब : जानें कैसे बनाये जिंदगी को खूबसूरत




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | शादीशुदा जीवन जहां किसी के लिए बहुत खूबसूरत होता है, वहीं किसी के लिए ये बेहद दर्दनाक साबित होता है। इस पवित्र बंधन में बंधने के बाद हर कोई जीवनभर साथ निभाने का वादा करता है। लेकिन कहते हैं न कि किसी भी रिश्ते का जुड़ना तो अक्सर आसान होता है, लेकिन उसको निभाना उतना ही मुश्किल होता है। हर रिश्ते में थोड़े बहुत झगड़े होते हैं। ऐसे में पति पत्नी के बीच में भी नोक झोक चलती रहती है। हालांकि कुछ कपल्स के बीच कब ये नोक झोक बड़ा मुद्दा बन जाती है पता ही नहीं चलता। ऐसे में बात रिश्ते के टूटने तक पहुंच जाती है। अगर आपके बीच में भी अक्सर ऐसा होता रहता है तो कुछ बातों की मदद से आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं-

1) बात करें
कई बार लोग किसी न किसी बात को लेकर मन ही मन घुटते रहते हैं। इन बातों के कारण आपका गुस्सा भी बढ़ता रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपने पार्टनर से बात करें। जिस भी मुद्दे से आपको परेशानी है उस पर खुल कर बात करें। दोनों मिलकर परेशानी का समाधान निकालें।

2) विश्वास रखें
इन दिनों सोशल मीडिया के कारण भी लोगों में लड़ाई हो जाता है, ऐसा तब होता है जब पार्टनर को अपने साथी पर भरोसा ही न हो। किसी भी रिश्ते में शक होना बेहद खराब है, ये रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करने में कामयाब होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से इस आदत को छोड़ दें।
3) समय
समय बेहद महत्तवपूर्ण है। वैसे तो यह बेहद बेसिक बात है लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो इस वजह से भी रिश्ता खत्म हो सकता है। अपने पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी है।

4) पीठ पीछे बातें करना
कई बार गुस्से में हम भूल जाते हैं कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत। अपने पार्टनर से लड़ाई होने के बाद अगर आप भी अपने पार्टनर की पीठ पीछे बुराई करते हैं तो यह आदत बेहद खराब है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE