October 03, 2021

Join With Us


खूबसूरत स्किन के लिए चेहरे पर इस्तेमाल करें शहद : जानिए शहद के आयुर्वेदिक फायदे




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | भारतीय घरो में अधिक्तर घर ऐसे हैं जहां शहद पूरे साल उपलब्ध रहता है। कई सालों से शहद का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई घरेलू उपायों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर शहद आयुर्वेद इलाज में इस्तेमाल किया जाता है।

स्किन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर शहद को किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों के साथ मिला कर चेहरे पर लगाया जाए तो ये खूबसूरत स्किन पाने में मदद करता है, साथ ही ये बेहद ही सस्ता उपचार भी है। अपनी स्किन पर नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बेहद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

क्या हैं चेहरे पर शहद लगाने के फायदे

मार्केट में मिलने वाले अधिक्तर ब्यूटी प्रोडक्ट में शहद का नाम मुख्य सामग्री की लिस्ट में शामिल होता ही है। सके पीछे कारण यह है कि शहग स्किन को अदर से स्किन को मॉइश्चराइज करता है। शहद में मौजूद एंजाइम इसे कंडीशनिंग करते हुए स्किन में आसानी से रिसने में सक्षम बनाता है और इसे अंदर से सॉफ्ट बनाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए साफ और सूखी स्किन पर शहद का इस्तेमाल करें। फिर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

शहद का इस्तेमाल रोमछिद्रों (पोर्स) को साफ करने और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, यह छिद्रों से गंदगी को हटाकर आपकी त्वचा को ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच कच्चे शहद को दो चम्मच जोजोबा तेल या नारियल के तेल में मिलाकर, चेहरे पर लगाएं।आंखों के क्षेत्र से बचते हुए गोलाकार गति में धीरे से मालिश करें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

स्किन को एक्सफोलिएट करने के बाद से त्वचा लाल हो जाती है, जिसकी वजह से जलन होने लगती है। एक्सफोलिएटर के तौर पर स्किन पर शहद लगाया जा सकता है।इसका इस्तेमाल करने के बाद त्वचा का रंग निखर जाता है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच शहद मिलाएं। अपनी त्वचा पर पानी के छींटे मारें, और फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे या शरीर पर गोलाकार गति में धीरे से रगड़ें और फिर अच्छी तरह धो लें।

रिंकल्स
झुर्रियों को कम करने के घरेलू उपाय में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है। महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने के लिए दूध या दही में शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और गुनगुने पानी से धो लें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE