October 02, 2021

Join With Us


इंदिरा एकादशी आज : जानें शुभ मुहूर्त , भगवान विष्णु की पूजा- विधि और पारण समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी व्रत करने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर किसी व्यक्ति को एकादशी व्रत करना चाहिए। जो व्यक्ति व्रत नहीं कर सकता है उसे इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 01 अक्टूबर, शुक्रवार को रात 1 बजकर 03 मिनट से प्रारंभ हो गई है। एकादशी तिथि का समापन 02 अक्टूबर, शनिवार को रात 11 बजकर 10 मिनट पर होगा।

शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 AM से 05:26 AM
अभिजित मुहूर्त- 11:46 AM से 12:34 PM
विजय मुहूर्त- 02:09 PM से 02:56 PM
गोधूलि मुहूर्त- 05:54 PM से 06:18 PM
अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 09:12 AM से 10:41 AM
यमगण्ड- 01:39 PM से 03:08 PM
गुलिक काल- 06:15 AM से 07:43 AM
दुर्मुहूर्त- 06:15 AM से 07:02 AM




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE