कर्क राशिफल
नए काम की शुरुआत करने के लिए बनाई योजनाएं सफल होंगी. पिता से आत्मीयता बढ़ेगी. व्यापारी और नौकरी पेशा लोगों का अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है | धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी | सरकार की तरफ से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी | गणेश जी के अनुसार आज आपको वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा |
सिंह राशिफल
आज आप यात्रा या किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं. जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए अनुकूल योग बनेंगे | बच्चों की चिंता परेशान करेगी. नौकरी करने वालों को उनके उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा | गणेश जी की मानें तो आज आप किसी के साथ बहसबाजी न करें. खर्च होने की भी संभावना है |
कन्या राशिफल
वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है. गणेश जी का कहना है कि आज दैनिक कामों के अतिरिक्त नए काम हाथ में लेना उचित नहीं है | बीमार पड़ने के योग हैं. खान-पान में ध्यान रखें |अचानक धन लाभ होगा | आध्यात्मिकता से जुड़ने के लिए समय अच्छा है | चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी और बीमारियों से दूर रह सकेंगे |
मकर राशिफल
गणेश जी द्वारा आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा | माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है | मानसिक तनाव के साथ ही धन और मानहानि होगी. नौकरी में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं | स्थायी संपत्ति के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें | कुछ संबंध हानिकारक हो सकते हैं |
कुंभ राशिफल
आपके मन में कई विचार एक साथ चलेंगे, जिसकी वजह से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उसमें से बाहर आ सकेंगे | नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. कोई छोटी-मोटी यात्रा होने की संभावना है | लेखकों और वाद-विवाद में भाग लेने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है | गणेश जी की मानें तो आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें |
मीन राशिफल
आपका मन उलझन में होने के कारण किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे. आप हाथ आए मौके को खो देंगे. आपकी जिद के कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है. कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे. गणेश जी का कहना है कि आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.
तुला राशिफल
पार्टी, पिकनिक, यात्रा, अच्छा भोजन और अच्छे कपड़े आज के दिन की विशेषता होगी. मनोरंजन की दुनिया में खोये रहेंगे. अपोजिट सेक्स के दोस्तों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. गणेश जी का कहना है कि आज दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी. सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी. बौद्धिक, तार्किक विचारों का किसी के साथ आदान-प्रदान होगा. भागीदारी में लाभ होगा.
वृश्चिक राशिफल
व्यापार-धंधे के विकास और फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए आज अनुकूल दिन है |वसूली या पैसे की लेन-देन में सफलता मिलेगी. आयात-निर्यात में लाभ होगा. परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा | गणेश जी की कृपा से आज आर्थिक लाभ हो सकता है | कानूनी उलझनों से सचेत रहें | तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी | विरोधियों की कोई भी चाल आप पर काम नहीं करेगी |
धनु राशिफल
मानसिक अशांति और तनाव से भरा दिन है. तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे. संतान की चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है | पेट की बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है. किसी काम के नहीं होने से निराशा होगी और आकस्मिक धन खर्च भी होगा. गणेश जी कहते हैं कि कुछ अच्छा लिखने के लिए अनुकूल दिन है.
मेष राशिफल
आज का दिन ऊर्जावान रहेगा. उत्तम भोजन सुंदर कपड़े व गहने और दोस्तों के साथ आपका दिन खूब आनंद में गुजरेगा. दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना महसूस होगी | गणेशजी का कहना है कि आर्थिक लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है | खर्च अधिक होगा, इसलिए उस पर संयम रखें. आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है |
वृष राशिफल
परिवार में मनमुटाव होगा, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी. मन में दुविधा का अनुभव होगा, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना आज सही होगा. किसी के साथ गलतफहमी या विवाद होने की संभावना है | किसी भी लापरवाही आपकी सेहत खराब करेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम करें | गणेश जी के अनुसार आज मानहानि और धन हानि होने की आशंका है |
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा | मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में मांगलिक काम होंगे | व्यापार में वृद्धि होगी | गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी पेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी. बाहर जाने का कार्यक्रम होगा |