नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |आपके चेहरे की रंगत अगर खो रही है और आपको पार्लर जाने का भी समय नहीं मिलता तो आप घर में ही फेस मसाज कर सकती है। जैसे थके होने पर हम पैर पीठ और कमर की मसाज करते हैं ठीक वैसे ही चेहरे की मसाज भी बहुत जरूरी होती है। रोजाना की भाग दौड़ और घर के कामों से परे कुछ वक्त आप खुद के लिए निकालें और फेस मसाज करें। इसे करने के कई फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं फेस मसाज के फायदे ।
फेस मसाज करने के फायदे
ब्लड सर्कुलेशन
चेहरे की मसाज करने से ब्लड और ऑक्सीजन की पूर्ती में सुधार होता है। ऐसे में जब ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है तो इससे ना सिर्फ आंखों के आस पास की सूजन कम होती है। साथ ही ये स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं इससे स्किन में भी ग्लो आता है।
यंग स्किन
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एजिंग के साइंस भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में ब्यूटी रूटीन में एक क्विक फेस मसाज के लिए समय निकालना जरूरी है। रोजाना ऐसा करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और उन्हें एक नेचुरल लिफ्ट मिलती है|
तनाव को करे दूर
तनाव के कारण चेहरा भी डल नजर आने लगता है। जिसके कारण माथे और आंखों के एरिया के आसपास झुर्रियां पड़ जाती हैं। लेकिन जब आप फेस मसाज करती हैं तो इससे तनाव काफी हद तक कम होता है और आप काफी हद तक रिलेक्स महसूस कर सकती है।
टॉक्सिन को रिलीज
इन दिनों प्रदूषण के कारण स्किन पोर्स के अंदर टॉक्सिन पैदा हो जाते हैं। जिसकी वजह से ब्रेकआउट से लेकर फाइन लाइन्स की समस्या होती है। लेकिन जब आप नियमित रूप से चेहरे की मालिश करती हैं तो इससे चेहरे की परतों के अंदर मौजूद वेस्ट व टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।