September 29, 2021

Join With Us


कपूर से कैसे हटाए पिम्पल्स के निशान :जानिए कैसे करे इस्तेमाल




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह |कपूर का इस्तेमाल आप पूजा में करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

कपूर और नारियल तेल का फेस मास्क
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कप नारियल तेल में दो चम्मच कपूर को बारीक करके मिलाएं। एक चम्‍मच लेकर इसे अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें। इसे धोने की जरूरत नहीं है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को दूर रखने और मुंहासे के इलाज में मदद करने में कारगर है। इसके साथ जब कपूर का प्रयोग किया जाता है, तो यह त्वचा के छिद्रों से गंदगी को साफ कर देता है। स्किन वाइटनिंग के लिए भी इस पैक का प्रयोग किया जाता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक टुकड़ा कपूर या कपूर का तेल और गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को अच्‍छी तरह से पानी से धों लें। यह फेस पैक डार्क स्पॉट को हटाने के काम आता है। वहीं, अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के दाग हैं, तो यह उसको भी कम कर चेहरे पर ग्‍लो लाने में मदद करता है।

कपूर और बेसन फेस मास्क
आधा चम्मच कपूर का तेल लेकर इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह ले मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने फेस को पानी से धों लें। बेसन आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। बेसन डेड स्किन को भी हटाता है और स्किन को फ्रेश भी करता है। इस फेस पैक में मौजूद गुलाब जल स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता हैं और सूजन और पिंपल्स को दूर रखता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE