September 29, 2021

Join With Us


आज का राशिफल : सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में,वृषभ और वृश्चिक राशि वाले बरतें सावधानी,जानिए




न्यूज़ डेस्क | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। वक्री बुध शुक्र के साथ तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री गुरु और वक्री शनि एक साथ मकर राशि में हैं।

राशिफल-
मेष- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों की सहायता से आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ- आर्थिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। लेकिन यदि कहीं लेनदेन करते हैं तो नुकसान भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम बढ़िया और व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन- बहुत अच्‍छी स्थ्‍िाति है। सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। आप आगे बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। गणेश जी की वंदना करें।

कर्क- मन परेशान रहेगा। थोड़ा चिंतित रह सकते है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा क्‍योंकि उर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत बढ़िया है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अच्‍छी स्थिति दिख रही है आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की वंदना करें।

तुला- जोखिम से उबर चुके हैं। कुछ अच्‍छी शुरुआत हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी कही जाएगी।

वृश्चिक- जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। नौकरी में अच्‍छी स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। स्‍वाथ्‍स्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा लेकिन प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।

कुंभ- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन थोड़ा भावनात्‍मक रूप से परेशान रहेंगे। व्‍यापार अच्‍छी चलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन- रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छे बने रहेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें। भगवान गणेश की अराधना करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE