September 28, 2021

Join With Us


घरेलु नुस्के :जानिए घर मे नारियल तेल से कैसे बनाये लिप बाम




मुंबई | ऋषि भट्ट |इस मौसम में होठ फटने की समस्या होती है। कभी डिहाइड्रेट रहने के कारण भी होठ बार-बार सूखते हैं। जिसके बाद बार बार लिप बाम का इस्तेमाल करना पड़ता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के लिप बाम उपलब्ध हैं, लेकिन आप घर में मौजूद नारियल के तेल से भी लिप बाम बना सकते हैं। अब लिप बाम खुद के हाथों से बना होगा तो ये पूरी तरह से नैचुरल इंग्रेडिएंट से बना होगा और इस बात की फिक्र नहीं होगी की लिप बाम में केमिकल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर में नारियल तेल से लिप बाम बनाने का तरीका।

1) नारियल तेल का लिप बाम
इन दिनों हर कोई अपने जीवन में काफी बिजी है, ऐसे में इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच नारियल का तेल, एसेंशियल ऑयल और एक चम्मच पैट्रोलियम जेली। इसे बनाने के लिए पैट्रोलियम जेली को पिघलाएं और इसमें नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं फिर एक डिब्बे में रखें। जब ठंडा हो जाए तो कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। लगभग 30 मिनट बाद नारियल तेल से बना लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार है। ध्यान दें की एसेंशियल ऑयल ऑप्शनल है। अगर आपको कलरफुल लिप बाम चाहिए तो आप इसमें चुकुंदर का रस मिला सकते हैं।

2) नारियल का तेल और कोकोआ बटर लिप बाम
इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच कोकोआ पाउडर की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में कोकोआ बटर को पिघलाएं और उसमें नारियल तेल मिक्स करें। ठंडा होने के बाद कंटेनर में डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE