September 28, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 28 सितंबर : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पूरा होगा सपना




न्यूज़ डेस्क | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध भी वक्री हैं। केतु वृश्चिक राशि में, शनि और गुरु मकर राशि में हैं। दोनों ही वक्री हैं।

राशिफल-
मेष- पराक्रम रंग लाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल दें। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ- धन का आवक बना रहेगा। निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। बहुत अच्‍छा समय है। जिस चीज की जरूरत है, उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार उत्‍तम है। भगवान भोलनाथ की अराधना करते रहें।

कर्क- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा उर्जा में भी कमी होगी। धन और खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बढ़िया, प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम धीरे-धीरे चलने लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी पहले से बेहतर है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

वृश्चिक- जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍मय है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय महा जाएगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु- जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर- स्थिति ठीक-ठाक है। कोई समस्‍या की बात नहीं है। थोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कुंभ- भावुकता वाली स्थिति है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सही चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें या हरा चारा मवेशी को खिलाएं, अच्‍छा होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE