December 14, 2020

Join With Us


बिना किसी सूचना के शाला के अनुपस्थित रहने का मामला : 09 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी




बैहर | अभिजीत तिवारी | बिना किसी सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती उमा महेश्वरी ने 09 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाये। इन शिक्षकों को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन शिक्षकों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।

श्रीमती कंचनशीला मेश्राम सहायक अध्यापक शास.प्रा.शाला.गोदरी संकुल बा.उकवा, श्रीमती दीपशिखा अय्यर प्राथमिक शिक्षक शास.प्रा.शाला हुड्डीटोला संकुल बा.उकवा, दिगम्बर राहंगडाले प्राथमिक शिक्षक शासा.प्रा.शाला.सलघट संकुल बा.बिरसा, कु0शमीना खान प्राथमिक शिक्षक शास.प्रा.शाला कैण्डाटोला संकुल बालक बिरसा, विनोद गोस्वामी प्राथमिक शिक्षक शास.प्रा.शाला.पटेलटोला-देवगांव संकुल बालक बिरसा, रामदास शेण्डे़ उच्च श्रेणी शिक्षक शास.उ.मा.वि.बालक उकवा, तिलक हाथीमारे प्राथमिक शिक्षक शास.प्रा.शा.बावाटोला संकुल कचनारी, श्रीमती मंजू वासनिक शास.प्रा.शाला झामूल संकुल दमोह, मोहपत मेरावी संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 शास.प्रा.शाला.सरईटोला संकुल दमोह, आज दिनांक तक बगैर किसी सूचना के अपने शासकीय कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गये है। इससे यह परिलक्षित होता है कि इन शिक्षकों द्वारा अपने पदीय शैक्षणिक दायित्वों में रूचि नही ली जाकर शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE