September 16, 2021

Join With Us


कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान : 17 सितम्बर को 309 केन्द्रों पर 98 हजार 450 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितम्बर 2021 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण का महाअभियान-3.0 चलाया जायेगा। बालाघाट जिले में भी 17 सितम्बर के कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान-3.0 के लिए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

इस महा अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को बालाघाट जिले में 18 वर्ष से अधिक की आयु के 98 हजार 450 लोगों को कोविड वैक्सीन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने में सभी वर्गों का सहयोग लिया जा रहा है। जिले में 26 सितंबर तक वैक्सीन के प्रथम डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।

कोविड वैक्सीन का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों से अपील की है कि वे 17 सितम्बर को अपने निकटवर्ती टीकाकरण केन्द्र पर जाकर कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवायें।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप ने बताया कि 17 सितम्बर के कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत जिले में 309 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज का टीका लगाया जायेगा। इस महाअभियान के अंतर्गत 18 से 44 वर्ष आयु के 33 हजार 450 लोगों को प्रथम डोज एवं 20 हजार 740 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक की आयु के 22 हजार 720 लोगों को प्रथम डोज एवं 21 हजार 540 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी 309 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE