नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं ओसवाल पंचायती के सदस्य तपस्वी स्व.भीमराज कोटेचा के 100 वे जन्म जयंती निमित्त नंदनवन स्थित काया केयर फिजियोथैरेपी, दंत चिकित्सा, होम्योपैथी, पैथोलॉजी सेंटर द्वारा निशुल्क रोग निदान एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने लाभ लिया, सेंटर की ओर से फिजियोथैरेपी ,दांतों की जांच, आंखों की जांच, होम्योपैथी एवं निशुल्क बीपी, शुगर टेस्ट किया गया। साथ ही पेन किलर जेल, कोलगेट पेस्ट , ब्रश एवं कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां निशुल्क वितरित की गई।
प्रमुखता से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा ,सर्व मानव सेवा संघ के उपाध्यक्ष महेश पेंढारी, पूर्व अध्यक्ष मनोज पालीवाल, महिला आघाड़ी प्रमुख चांदनी हसानी, लोकेश बरडीया, केतन सेठिया, जिग्नेश शाह उपस्थित थे। शिबीर सफल बनाने में डॉ सुमैया शेख, डॉ राहुल आहुजा, डॉ आतुष शिंदेकर ,डॉ रुचिता उकरे, डॉ दीपा खोबरागड़े, नेत्र तज्ञ रविन्द्र पाटिल, उमा लोखंडे, पायल मेश्राम आदि ने सहयोग किया। सेंटर संचालक हर्ष जैन ने सभी का आभार माना ।