March 18, 2026

Join With Us


शिकायत के बाद एक्शन : कुआं साफ, अब गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

इंदिरा मार्केट के बंद कुएं में कचरा फेंकने पर निगम की सख्ती




दुर्ग | सोनम कौर | नगर पालिक निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में इंदिरा मार्केट स्थित निगम द्वारा किये गए इंदिरा मार्केट सौंदर्यकरण कुएं में कचरा फेंकने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। कुआं चौक के आसपास रहने वाले नागरिकों द्वारा नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी गई थी कि बंद कुएं में लगातार कचरा डाला जा रहा है | जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।

शिकायत मिलते ही नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर भेजी और कुएं की साफ-सफाई करवाई गई। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा डालते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कुएं को ढंक दिया गया है, लेकिन उसमें लगी जाली का एक हिस्सा खुला होने के कारण लोग उसमें कचरा डाल रहे हैं। 

निगम प्रशासन अब इस व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है, ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। आयुक्त ने आसपास के दुकानदारों एवं ठेला-खोमचा संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।इसलिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE